वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है और इसके लिए हम अपने लुक को स्टाइलिश बनाना पसंद करते हैं। किसी भी लुक को कम्प्लीट और आकर्षक बनाने के लिए आपको आउटफिट से लेकर इसकी स्टाइलिंग तक के लिए कलर कॉम्बिनेशन का खासतौर पर ख्याल रखना जरूरी होता है।
हर लुक में हम मेकअप करना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार हम अपने लुक के हिसाब से परफेक्ट लिप शेड नहीं चुन पाते हैं और अपना लुक बिगाड़ लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जिन्हें आप खासतौर से नाइट वेडिंग लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं।
ब्राउन कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन के साथ इस तरह का बोल्ड चॉकलेट ब्राउन कलर बेस्ट नजर आता है। इस तरह का कलर आप किसी भी सटल जैसे ऑफव्हाइट कलर की आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं आई मेकअप के लिए आप न्यूट्रल टोन के आई शैडो को चुनें।
इसे भी पढ़ें:स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक
न्यूड कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
मिनिमल या नो मेकअप लुक को कैरी करना चाहती हैं तो ब्राउनिश पिंक कलर की न्यूड लिपस्टिक को अपनी वैनिटी में शामिल कर सकती हैं। इस तरीके के लुक में आप बेस मेकअप को ड्युई रखें। ऐसा करने से आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा।
बोल्ड रेड कलर लिपस्टिक
लिप्स को पाउटी और बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो हॉट रेड कलर के लिप शेड को चुन सकती हैं। साथ ही आई मेकअप के लिए आप रेट्रो स्टाइल विंग आईलाइनर लगा सकती हैं। इस तरह का शेड फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है।इसे भी पढ़ें:ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
रस्ट कलर लिपस्टिक
View this post on Instagram
थोड़ा अलग और वार्म कलर के लिप शेड को वेडिंग लुक के लिए कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह का लिप वार्म टोन का कलर आपके लुक को काफी खूबसूरत बनाने में सहायता करेगा। यह खूबसूरत लिप शेड खासकर मीडियम से लेकर डार्क स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है।
अगर आपको नाइट वेडिंग लुक के लिए लिपस्टिक के ये खास शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों