Lip Care Tips for Holi 2024: होली पर होंठों की इस तरह करें देखभाल

Lip Care Remedies for Holi 2024: होली के मौके पर रंग खेलने से पहले और बाद में केवल चेहरे और बालों की ही देखभाल जरूरी नहीं है बल्कि आपको अपने होंठों का भी विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। 

dry lips treatment pics

आपके चेहरे को आकर्षित दिखाने में होंठों का भी बड़ा योगदान होता है। इसलिए होली जैसे त्‍योहार पर जब आप स्किन केयर और हेयर केयर के बारे में पहले से ही सोचने लग जाती हैं, तो आपको लिप केयर के बारे में भी विचार करना चाहिए। केमिकल युक्त रंगों का असर होंठों पर भी बहुत खराब पड़ता है। ऐसे में आपको प्री एंड पोस्ट होली स्किन केयर रूटीन में होंठों की देखभाल के लिए कुछ चीजों को एड करना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ बेहद आसान टिप्‍स बताएंगे, जिनकी मदद से अपने होंठों को गुलाबी बनाए रखने में आपको मदद मिलेगी।

how to remove blackness from lips

प्री-होली लिप केयर टिप्स

  • होठों पर स्क्रब करें और डेड स्किन को रिमूव करें। इसके लिए आप दूध में कॉफी पाउडर मिक्स करके स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यदि आपके होंठ बहुत अधिक ड्राई रहते हैं, तो आपको शहद में चीनी मिला लेन चाहिए और फिर होंठों को स्क्रब करना चाहिए। इससे जो भी डेड स्किन होंठों पर चिपकी हुई है, उसे रिमूव किया जा पाएगा।
  • स्क्रब करने के बाद आपको होंठों में लिप पैक भी लगाना चाहिए। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को पीस कर लेप तैयार कर सकती हैं और इसे आप होंठों पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो आप होंठों को वॉश कर लें। इसके अलावा आप शहद में गुड़हल के फूल का पाउडर मिक्स करके भी होंठों पर लगा सकती हैं। इससे भी होंठों का गुलाबीपन बरकरार रहेगा और होंठ सॉफ्ट बने रहेंगे।
  • आखिर में आपको होंठों पर लिप बाम लगाना है। बाजार में आपको बहुत सारी अच्छी ब्रांड में लिप बाम मिल जाएंगे, मगर आप घर पर भी इसे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको घी में गुलाब जल मिलाकर एक कांच की शीशी में भरना है और बीच-बीच में आप इसका प्रयोग होंठों पर करती रहें। इसके अलावा आप दूध, एलोवेरा जेल और दूध की मलाई का प्रयोग भी कर सकती हैं।
Get rid of blackness on lips on holi

पोस्‍ट होली लिप केयर टिप्‍स

  • होली के रंग होंठों पर लग जाएं तो उन्हें छुड़ाने के लिए आपको दही में नींबू का रस घोलकर होंठों पर लगाना चाहिए। इससे रंग काफी हद तक साफ हो जाएगा। रंग ज्यादा लगा है, तो आपको होंठों को जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है। इससे होंठों पर घाव भी हो सकता है।
  • होंठों पर लगा रंग साफ करने के बाद आप होंठों को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता स्क्रब कर लें। इसके लिए आप होंठों पर घी में हल्‍का सा नमक मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से आपके होंठों पर जो भी डेड स्किन हैं या बच हुआ रंग भी साफ हो जाएगा। इस बात का ध्‍यान रखें कि होंठों पर पहले से घाव है तो नमक की जगह आप सूजी का प्रयोग करें। इससे आपके होंठ बहुत ही अच्छी तरह से स्क्रब हो जाएंगे।
  • जब आपके होंठ स्क्रब हो जाएं तब आप होंठों में लिप पैक लगाएं। होली खेलने के बाद होंठ काफी ड्राई हो जाते हैं, तो आपको होंठों पर शहद और गुलाब के फूल की पंखुड़ियों के पाउडर से बना लिप पैक लगाना चाहिए। इससे आपके होंठों की त्‍वचा शाइनी हो जाएगी और ड्राईनेस भी दूर हो जाएगी।
  • अब आप होंठों की बादाम के तेल से हल्‍की-हल्‍की मसाज करें और फिर आपको कोई अच्छा सा लिप बाम होठों पर लगा लेना चाहिए। इस बात का ध्‍यान रखें कि जो लिप बाम आप होंठों पर लगा रही हैं, उसमें कलर न हो।

इन बातों का भी ध्‍यान रखें

  • आपको बहुत ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। कैफीन की वजह से भी होंठों कार रंग दब जाता है।
  • आपको बहुत ज्यादा अल्कोहल लेने से भी बचना चाहिए। इससे भी होठों की त्‍वचा पर बहुत गंदा प्रभाव पड़ता है।
  • अगर आप बहुत ज्यादा स्मोक करती हैं, तो यह भी आपके होंठों का गुलाबीपन चुराने की वजह बन सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP