त्वचा का ख्याल रखने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में आजकल कोरियन ब्यूटी काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर कई तरह की तकनीक आपको देखने को मिल जाएंगी।
आजकल हम कोरियंस की तरह गुलाबी और ग्लास जैसे चमकते हुए गाल पाना चाहते हैं। तो आइये जानते हैं एक घरेलू नुस्खा जिनकी मदद से आप ग्लास जैसे चमकते हुए गाल पा सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-
ग्लास स्किन पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- कच्चा दूध
- गुलाब की पंखुड़ियां
कच्चे दूध को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
- कच्चे दूध में विटामिन-ए होता है जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- यह त्वचा को नमी देने का काम भी करता है जिसके कारण त्वचा मॉइस्चराइज नजर आती है।
गुलाब की पंखुड़ियों से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं?
- गुलाब का फूल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
- त्वचा में मौजूद सेल्स को अंदर से रिपेयर कर खोया हुआ निखार वापिस लाने में सहायता करता है।
- गुलाब की पंखुडियां त्वचा को मुलायम रखने में मदद करती हैं।
ग्लास स्किन पाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध की डालें।
- इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को बारीक पीसकर डालें।
- इन दोनों को आपस में मिक्स करके गालों की त्वचा पर लगा लें।
- 20 मिनट तक चेहरे पर इस पेस्ट को लगा रहने दें।
- इसके बाद त्वचा को पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- इसे हफ्ते में 2 से 3 बार तक आप चेहरे पर आजमा सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे से आपको त्वचा पर बदलाव नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के लिए घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों