चेहरे पर दही लगाने से नहीं होगा नुकसान, बस इन पांच बातों का रखें ख्याल

अगर आप स्किन की नेचुरल केयर करने के लिए दही लगा रही हैं तो इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। 

curd on face benefits hindi

जब भी स्किन की नेचुरल तरीके से केयर करने की बात होती है तो हम सभी सबसे पहले अपनी किचन में झांकते हैं। हम ऐसे इंग्रीडिएट्स को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो किचन में आसानी से अवेलेबल हों। इन्हीं में से एक है दही। दही का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में किया जाता है।

यह ना केवल सेहत के लिए अच्छी होती है, बल्कि इससे स्किन को भी उतने ही लाभ मिलते हैं। दही स्किन को अतिरिक्त मॉइश्चर व नरिशमेंट प्रदान करती है। जिससे स्किन का टेक्सचर और इलास्टिसिटी दोनों ही बेहतर होते हैं। हालांकि, दही को स्किन पर लगाने का एक तरीका होता है।

expert on curd on face

अगर आप इसे सही तरह से अप्लाई नहीं करती हैं तो इससे स्किन को नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि स्किन पर दही लगाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

चेहरा हो क्लीन

deep clean with curd

यह सबसे पहला व बेसिक नियम है, जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए। जब भी आप अपनी स्किन पर दही लगाएं तो उससे पहले एक बार स्किन को किसी जेंटल फेस वॉश की मदद से क्लीन अवश्य कर लें। इससे दही का अधिक अच्छा प्रभाव स्किन पर पड़ता है और स्किन दमकने लगती है।

इसे भी पढ़ें :स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते समय गलती से भी न भूलें ये चीजें

सिर्फ दही लगाने से बचें

skin care with curd

यूं तो सिर्फ दही को भी स्किन पर लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आप इससे मैक्सिमम लाभ उठाना चाहती हैं तो इसमें एक चुटकी हल्दी अवश्य मिक्स करें। दरअसल, हल्दी एंटी-बैक्टीरियल होती है, इसलिए अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स या अन्य प्रॉब्लम्स होंगी तो वे भी इसकी मदद से आसानी से दूर हो जाएंगी।(ग्लोइंग स्किन के लिए ग्रीन-टी)

मसाज करते हुए करें रिमूव

दही को फेस पैक के रूप में लगाने के बाद उसे सही तरह से रिमूव करना भी आना चाहिए। जब भी आप दही का फेस पैक लगाएं तो उसे रिमूव करते हुए आप अपनी फिंगरटिप्स को हल्का गीला करें और हल्की मसाज करते हुए उसे क्लीन करें। ऐसा करने से स्किन की डेड स्किन सेल्स भी निकल जाती है और चेहरा दमकने लगता है।

इसे भी पढ़ें :रिंकल फ्री स्किन के लिए प्रयोग करें पपीता ,जानें आसान फेस पैक बनाने का तरीका

शाम में दही लगाने से बचें

जब आप दही लगा रही हैं तो आपको समय का भी ध्यान रखना चाहिए। विंटर में चेहरे पर दही लगाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इसे सुबह के समय भी लगा सकती हैं। लेकिन आप शाम के समय इसे ना लगाएं। दरअसल, ठंड के मौसम में शाम में चेहरे पर दही लगाने से आपको जुकाम या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।(ऐसे करें नाइट स्किन केयर)

पूरी रात ना लगाएं दही

curd at night

जिन लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं होता है, वे रात में ही दही से फेस पैक बनाकर लगाते हैं। ऐसे में आप कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। सबसे पहले तो दही फ्रिज में रखी हुई नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, जब आप इसे लगाएं तो करीबन 10-15 मिनट चेहरे को अवश्य वॉश करें। कभी भी चेहरे पर दही लगाकर सो ना जाएं।

तो अब आप भी अपनी स्किन पर दही लगाते समय इन टिप्स को जरूरत फॉलो करें और अपनी स्किन को पैम्पर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP