क्यूटिकल्स हमारे नेल्स का एक अहम् हिस्सा है। अमूमन नेल्स की केयर करने के लिए हम सभी मैनीक्योर करना पसंद करती हैं। इसके लिए पहले नेल्स को शेप देने के बाद क्यूटिकल्स को ट्रिम करने की बारी आती है। आपने अक्सर देखा होगा कि मैनीक्योर के दौरान अक्सर प्रोफेशनल्स क्यूटिकल्स को कट कर देते हैं और हो सकता है कि घर पर मैनीक्योर करते समय आप भी ऐसा ही कुछ करने के बारे में सोच रही हों, लेकिन जरा रूकिए। क्यूटिकल्स को ट्रिम या कट करना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे आपको दर्द तो हो ही सकता है, साथ ही आपको कई अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जिससे आप अभी तक अनजान हों। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही समस्याओं से रूबरू करवा रहे हैं, जिनका सामना आपका क्यूटिकल्स को कट करने के बाद करना पड़ सकता है-
पहला कारण
क्यूटिकल्स आपके नाखून के आसपास की त्वचा है जो आपके नेल बेड की रक्षा करती है। ऐसे में अगर आप क्यूटिकल्सको काट देती है या उसे ट्रिम कर देती हैं तो इससे आपके नाखूनों को बैक्टीरियल, फंगल और वायरल नेल इन्फेक्शन होने की संभावना काफी अधिक हो जाती है। यह आपके लिए काफी दर्दनाक भी हो सकता है और इन्हें ठीक होने में लंबा समय लेते हैं। याद रखें कि क्यूटिकल्स आपके नेल बेड के लिए बॉडी लाइन ऑफ डिफेंस है, इसलिए इसे हटाने से हर्पस, दर्दनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसे संक्रमणों के द्वार खुल जाते हैं। इससे आपके नाखूनों को फंगल और यीस्ट इंफेक्शन का सामना पड़ सकता है और इसे ठीक होने में महीनों से सालों तक लग सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं ये 5 फेशियल किट
दूसरा कारण
आपके क्यूटिकल्स को काटने से आपके नाखून के आसपास हैंगनेल का विकास बढ़ जाता है। हैंगनेल्स सूखी त्वचापर विकसित होती है, त्वचा जो अक्सर रसायनों के संपर्क में होती है, या त्वचा जो अक्सर पानी में होती है। ऐसे में क्यूटिकल्स को काटने से असुविधाजनक और भद्दे हैंगनेल की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
तीसरा कारण
क्यूटिकल्स को कट करने के लिए कई तरह के टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह टूल्स मेटल के बने होते हैं और यह आपकी स्किन में संक्रमण की वजह बन सकते हैं। खासतौर से, अगर इन टूल्स को सही तरह से स्टेरलाइज और क्लीन ना किया जाए तो इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि, अक्सर महिलाएं इस स्टेप को स्किप कर देती हैं और ऐसे में क्यूटिकल्स को कट करने से आपके नेल्स को कई तरह के स्किन इंफेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप क्यूटिकल्स को कट करने का विचार ही स्किप कर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-टैनिंग से पैर हो गए हैं काले तो यह घरेलू उपाएं अपनाएं, मिनटों में निखर जाएगी त्वचा
क्या करें
अब सवाल यह उठता है कि अगर आप मैनीक्योर के दौरान क्यूटिकल्स को ट्रिम ना करें तो क्या करें। इसका सबसे अच्छा उपाय है कि आप इसे पीछे की ओर पुश करें। इससे भी आपके नेल्स लंबे नजर आएंगे। साथ ही क्यूटिकल्स को पुश करने के लिए आप मेटल टूल्स के स्थान पर वुडन टूल्स का यूज करें। इनसे किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। वहीं अपने क्यूटिकल्स का ख्याल रखने के लिए आप क्यूटिकल्स ऑयल को यूज करें। इससे आप क्यूटिकल्स हमेशा नरम रहेंगे और आपके मन में उन्हें कट करने की इच्छा नहीं होगी।
हम आशा करते हैं कि इसे लेख को पढ़ने के बाद अब से आप अपने क्यूटिकल्स को ट्रिम करने की भूल नहीं करेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों