पिंपल्स चाहे कहीं पर भी हो, हमें वह बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। खासतौर से, अगर चेहरे पर पिंपल्स होते हैं तो इससे आपकी नेचुरल ब्यूटी ही कहीं छिप जाती है। ऐसे में हम सभी उन पिंपल्स को छिपाने के लिए या तो मेकअप का सहारा लेती हैं या फिर उनसे निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं।
हो सकता है कि इससे आपको कुछ लाभ भी मिले, लेकिन पिंपल्स आपको फिर से परेशान कर सकता है। इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि आप पहले पिंपल्स होने के कारणों के बारे में जानें।
अधिकतर लड़कियों को अपने गालों पर नहीं, बल्कि माथे पर पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्हें यह समझ ही नहीं आता है कि उनके माथे पर बार-बार पिंपल्स क्यों हो जाते हैं। इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रही हैं, जिनकी वजह से आपको माथे पर पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है-
डैंड्रफ के कारण हो सकते हैं पिंपल्स
सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अगर आप डैंड्रफ के कारणपरेशान हैं तो हो सकता है कि आपको बार-बार माथे पर पिंपल्स की समस्या का सामना भी करना पड़े। दरअसल, जिन लोगों को बहुत अधिक डैंड्रफ होता है, वह अक्सर माथे पर गिरता है और अक्सर वहीं पर जमा हो जाता है।
ऐसे में ब्रेकआउट्स व पिंपल्स होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पिंपल्स से पहले अपने डैंड्रफ को दूर करने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें: फोरहेड पिंपल्स के लिए करें ये काम, कम हो जाएगी समस्या
ऑयलिंग के कारण पिंपल्स
माथे पर पिंपल्स होने का एक कारण आपकी हेयर ऑयलिंग का तरीका भी हो सकता है। कई बार हम अपने बालों की केयर करने के लिए चंपी करते हैं। लेकिन इस दौरान अधिक मात्रा में तेल लगाते हैं, जो बाद में थोड़ा फोरहेड पर भी आ जाता है।
इतना ही नहीं, जब वहां पर ऑयल रह जाता है तो इससे गंदगी वहां जमा होने लगती है। जिसके कारण आपको माथे पर पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऑयलिंग के बाद अपने फेस को क्लीन करना ना भूलें, ताकि अतिरिक्त ऑयल आसानी से हटाया जा सके।
हार्मोनल बदलाव होना
माथे पर पिंपल्स होने का एक सबसे बड़ा कारण हार्मोनल बदलाव भी हो सकता है। दरअसल, युवावस्था के दौरान हमारे शरीर के भीतर कई तरह के बदलाव होते हैं। इन हार्मोनल बदलावो के कारण अक्सर माथे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट किया जाए।
इसे जरूर पढ़ें: माथे पर हो रहे हैं पिंपल्स तो अपनाएं यह नुस्खे
दवाओं का सेवन करना
कई बार कुछ खास तरह की दवाइयां भी माथे पर पिंपल्स की समस्या को जन्म दे सकती हैं। मसलन, अगर आप जन्म नियंत्रण की गोलियां बार-बार और अनियंत्रित रूप से लेती है तो इससे आपको पिंपल्स के अलावा अन्य समस्या भी हो सकती है। इसलिए, किसी भी दवा का सेवन खुद से ना करें। अगर किसी दवा के साइड इफेक्ट के कारण आपको पिंपल्स हो रहे हैं तो ऐसे में आपको एक बार डॉक्टर से इस विषय में बात अवश्य करनी चाहिए।
अत्यधिक तनाव
अत्यधिक तनाव भी माथे पर पिंपल्स की समस्या को बढ़ा सकता है। जब आप बहुत अधिक तनाव लेते हैं तो इससे समय से पहले बुढ़ापा, रिंकल्स व बहुत अधिक सीबम का उत्पादन होना आदि समस्याएं होती हैं। जैसे-जैसे तेल का उत्पादन बिगड़ता जाता है, अत्यधिक सीबम पिंपल्स का कारण बनता है। इसलिए, अपने तनाव के स्तर को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों