अंडरआर्म्स यकीनन हमारे शरीर का एक सेंसेटिव एरिया है और यहां पर शरीर के अन्य भागों की अपेक्षा तेजी से बाल बढ़ते हैं और इसलिए यहां के हेयर्स को जल्दी-जल्दी क्लीन करना पड़ता है। वैसे तो अंडरआर्म्स के हेयर्स को रिमूव करने के लिए कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो अंडरआर्म्स में वैक्सिंग आदि करवाने से डरती हैं, क्योंकि इस एरिया में वैक्सिंग करवाते हुए अपेक्षाकृत काफी अधिक दर्द का अहसास होता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि अंडरआर्म्स के हेयर्स को ऐसे ही छोड़ दिया जाए। ऐसे में इस एरिया के हेयर्स को क्लीन करने के लिए शेविंग करना अधिक सुरक्षित, आसान व दर्दरहित तरीका माना जाता है।
लेकिन, अंडरआर्म्स हेयर्स को शेव करते हुए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अन्यथा इससे आपका अंडरआर्म्स एरिया काला पड़ जाता है। कई बार तो बाद में आने वाले हेयर्स अपेक्षाकृत अधिक कड़े और सीधे निकलते हैं। जिससे बाद में आपको परेशानी होती है। आपके साथ ऐसा ना हो, इसके लिए आपको कुछ Do’s और Don’ts का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको इन अंडरआर्म्स शेविंग से जुड़े Do’s और Don’ts के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:Beauty Tips: बालों को रिमूव करने के लिए स्किन टाइप के अनुसार सही वैक्स कैसे चुनें, जानिए
अंडरआर्म्स को करें वॉश
अगर आपने अंडरआर्म्स को शेव करने का मन बनाया है तो यह जरूरी है कि आप सबसे पहले अंडरआर्म्स को किसी माइल्ड साबुन या बॉडी वॉश और गर्म पानी से साफ करें। आपके अंडरआर्म्स आपके शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में बहुत अधिक पसीना उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा, इसमें दुर्गन्ध या रोल-ऑन के अवशेष हो सकते हैं। यह सब आपके बालों को हटाने की प्रक्रिया के रास्ते में आ सकता है। साथ ही शेविंग से जलन पैदा कर सकता है। इसलिए, अंडरआर्म्स शेविंग से पहले स्नान करना काफी अच्छा माना जाता है।
गीले हों अंडरआर्म्स
अगर आप रेजर का उपयोग करके अपने अंडरआर्म्स को शेव कर रही हैं तो कभी भी सूखे अंडरआर्म्स में इसका उपयोग ना करें, क्योंकि इससे फ्रिक्शन और इरिटेशन पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि आप शॉवर से बाहर निकलने से पहले अपने अंडरआर्म्स को शेव करें, क्योंकि उस समय वे स्टीम और पानी से हाइड्रेटेड होते हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स को शेव करना आसान होता है।(इन 3 आसान तरीकों से हटाएं अंडरआर्म्स बाल) हालांकि अगर आप वैक्सिंग करती हैं तो अंडरआर्म्स के पूरी तरह सूखने के बाद ही उसका इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:वैक्सिंग हुई पुरानी 'पील ऑफ वैक्स' से पाएं बिना दर्द के अनचाहे बालों से छुटकारा
गलत डायरेक्शन में शेव करना
घर पर अपने अंडरआर्म के बालों को शेव करना या वैक्स करना कोई बड़ी बात नहीं है, बस जरूरत है कि इसे सही तरह से किया जाए। अगर आपको ऐसा लगता है कि हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में शेव करने से आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेगा तो वास्तव में आप गलत है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इससे आपको इरिटेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा शेव करते हुए अपने हेयर ग्रोथ की दिशा में ही रेजर को यूज करें। इससे अंडरआर्म शेविंग करना भी आसान होगा और इससे आपकी स्किन को भी कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।(अंडर आर्म्स बाल हटाने में आएंगे काम ये उपाय)
अगर आपको यह लेख अअच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों