नाखूनों को मजबूती व शाइन प्रदान करता है नेल सीरम, जानिए कैसे बनाएं इसे घर पर

अगर आप अपने नाखूनों में एक गजब की मजबूती व शाइन लाना चाहती हैं तो ऐसे में घर पर ही नेल सीरम बना सकती हैं और नेल्स का ख्याल रख सकती हैं।

Damaged Nails tips

हर महिला सिर्फ अपने फेस या स्किन को ही नहीं, बल्कि नेल्स को भी ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं। लेकिन यह केवल नेल आर्ट के जरिए ही संभव नहीं है। पहले आपको इनका सही तरह से ख्याल रखना होगा, तभी यह नेचुरली स्ट्रांग व शाइनी बनेंगे और फिर तभी आप अच्छी तरह से नेल आर्ट कर पाएंगी। नेल्स की केयर करने के लिए आपको मेनीक्योर करने के अलावा डे-टू-डे लाइफ में भी इसका ख्याल रखना चाहिए और इसके लिए आप नेल सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके नेल्स को नरिश करते हैं और बेजान व कमजोर नाखूनों में एक नई जान फूंकते हैं। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के नेल सीरम मिल जाएंगे। लेकिन केमिकल युक्त नेल सीरम के स्थान पर आप नेचुरल नेल सीरम का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ होगा। वैसे आप घर पर भी कुछ आसान इंग्रीडिएंट्स की मदद से यह नेल सीरम बना सकती हैं। जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं-

एलोवेरा नेल सीरम

aleo vera

इसे बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी।

सामग्री-

  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच ऑयल कैस्टर ऑयल या नारियल तेल या जैतून का तेल
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल
  • लहसुन की कली

सीरम बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कंटेनर लें और उसमें एलोवेरा जेल, ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे एक तरफ रख दें। जब भी आपको नेल सीरम इस्तेमाल करनाहो तो लहसुन की कली को कद्दूकस करके उसे नेल्स पर लगाएं और नेल बेड पर धीमी, गोलाकार गति में मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिरी में इसे क्लीन करें और सुखा लें। इसके बाद, आप तैयार किए गए सीरम को अपने नाखूनों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। अंत में, आप इसे यूं ही कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।

इसे ज़रूर पढ़ें-चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए फिटकरी का ऐसे करें इस्तेमाल

नींबू के रस का सीरम

lemon serum

नींबू में विटामिन सी होता है। इसकी लाइटनिंग प्रॉपर्टीज के कारण यह नाखूनों के पीलेपन को दूरकरता है और उसे शाइनी बनाने में मदद करता है। इस तरह नाखून ना केवल मजबूत बनते है, बल्कि उनमें एक चमक भी आती है। इस सीरम को आपको सिर्फ दो चीजों की आवश्यकता होगी।

  • एक चम्मच नींबू का रस
  • 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल

सीरम बनाने का तरीका

सीरम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच नींबू के रसमें 3 बड़े चम्मच जैतून के तेल को डालकर मिक्स करें। इसके बाद माइक्रोवेव में मिश्रण को हल्का गर्म करें और फिर अपने नेल्स को इसमें डिप करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद आप कुछ देर के लिए नेल्स को ऐसे ही रहने दें और अंत में नेल्स को क्लीन करें। वैसे अगर आप चाहें तो हर दिन 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर नींबू का एक टुकड़ा भी रब कर सकती हैं।

शहद का सीरम

honey serum

शहद के मॉइश्चराइजिंग गुण से तो हर कोई वाकिफ है। आप इसके साथ अन्य इंग्रीडिएंट्स बनाकर एक बेहतरीन नेल सीरम बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत होगी।

  • एक चौथाई कप जैतून का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 2 चम्मच सी सॉल्ट

सीरम बनाने का तरीका

सबसे पहले एक सिरेमिक बाउल लें और उसमें सभी सामग्री को डालें। अब आप एक छोटा पैन लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालें और फिर उसे गैस पर रखें। अब पैन के उपर यह बाउल रखकर उसे गरम करें। इसे तब तक हिलाएं जब तक कि हल्की गर्म ना हो जाए। इसके बाद आप इस बाउल में अपने हाथों को लगभग 10-15 मिनट तक भिगोएं। आखिरी में आप अपने हाथों को गर्म पानी और कुछ साबुन से धो लें और उन्हें नेल ब्रश से साफ़ करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-काले पैरों को गोरा कर देगा ये पेडीक्‍योर, 1 बार करने से दिखेगा असर

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP