जानिए कर्ली हेयर्स में बैंग्स को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करने का तरीका

अगर आपके हेयर्स कर्ली हैं तो आप कई बेहतरीन स्टाइल्स को अपने बालों में बना सकती हैं। आज हम आपको बैंग्स विद कर्ल्स लुक के बारे में बारे में बता रहे हैं।

curls in different ways main

कर्ली हेयर देखने में जितने अच्छे लगते हैं, उन्हें मैनेज करना उतना ही मुश्किल होता है। शायद यही कारण है कि कर्ली हेयर की लड़कियां अपनी हेयरस्टाइलिंग को लेकर बहुत अधिक एक्सपेरिमेंटल नहीं होतीं। हो सकता है कि आपके बाल भी कर्ली हो, लेकिन अगर आप अलग-अलग हेयरस्टाइलिंग ट्राई नहीं करेंगी तो अपने डिफरेंट लुक्स डिस्कवर कैसे करेंगी। वैसे तो कर्ली हेयर में काफी कुछ किया जा सकता है, लेकिन अगर आप अपने लुक को एकदम से बदलना चाहती हैं तो ऐसे में आप बैंग्स ट्राई करें। यह एक ऐसा स्टाइल है, जो देखने में बेहद ही स्टाइलिश लगता है। अब आप सोच रही होंगी कि कर्ली हेयर के साथ बैंग्स लुक, क्या यह सही रहेगा या फिर अगर आप बैंग्स लुक रखती हैं तो आप कैसी दिखेंगी। आज इस लेख में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। आज हम आपको कर्ली हेयर के साथ अलग-अलग बैंग्स लुक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि यह आप पर कैसा लगेगा। साथ ही आप बैंग्स लुक को कई बेहतरीन तरीकों से कैरी कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

शार्ट कर्ली हेयर विद बैंग्स

short curly hair inside

अगर आपके लिए कर्ली हेयर को मैनेज करना मुश्किल लगता है तो ऐसे में आप शार्ट हेयर में भी बैंग्स लुक ट्राई कर सकती हैं। यह आपके बालों में एक नए स्टाइल को एड करेगा। इस स्टाइल की खास बात यह है कि इसमें आपको कर्ली हेयर को मैनेज करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं होती और आपका लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। हालांकि बालों को स्टाइल करने के लिए आप थोड़ा हेयर सीरम या स्टाइलिंग जेल लेकर बालों को स्क्रंच करना ना भूलें।

साइड पार्टिंग बैंग्स लुक

Bangs With Curls inside

अगर आप कर्ली हेयर में एक फेमिनिन लुक चाहती हैं ते ऐसे में साइड पार्टिंग बैंग्स लुक यकीनन बेहद अच्छा लगता है। अमूमन कर्ली हेयर की महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उन्हें बाल फेमिनिन नहीं लगते और इसलिए वह अपने बालों को फेमिनिन लुक देने के लिए या तो उन्हें बांधती हैं या फिर स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रेट करती हैं। लेकिन अगर आप साइड पार्टिंग बैंग्स लुक रखती हैं तो उसके बाद आपको कभी भी निराश नहीं होना पड़ेगा।

इसे जरूर पढ़ें:लंबे टाइम तक कर्ली हेयर की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

बेबी बैंग्स लुक

baby bangs inside

अगर आप अपने बालों में पहली बार बैंग्स लुक रख रही हैं और आप उसे लेकर दुविधा में हैं तो यह स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो किसी भी उम्र में कर्ली हेयर की महिलाएं इस लुक को कैरी कर सकती हैं, लेकिन यंग गर्ल्स पर यह बेहद अच्छा लगता है। इसके लिए आपको बैंग्स को बहुत अधिक लंबा रखने की जरूरत नहीं है, आप बैंग्स को शार्ट लुक दें। इससे आपके लिए उन्हें मैनेज करना भी आसान होगा। साथ ही आप बैंग्स को स्ट्रेट करती हैं, तो इससे आपका लुक एकदम से बदल जाएगा।

बैंग्स विद बन लुक

हो सकता है कि आप अभी भी बैंग्स लुक को लेकर बहुत अधिक श्योर ना हो या फिर आपको लगता हो कि बैंग्स लुक से आपके लिए बालों को मैनेज करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। तो ऐसे में आप बैंग्स विद बन लुक बनाएं। इस लुक की खासियत यह है कि इसमें अलग से बालों को मैनेज करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही आप अपने बालों से फेक बैंग्स क्रिएट करके यह भी अंदाजा लगा सकती हैं कि आपके कर्ली हेयर बैंग्स लुक में कैसे नजर आएंगे। यह एक बेहद ही स्टाइलिश कर्ली हेयर बैंग्स लुक है, जिसे आपको एक बार तो जरूर बनाना चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: Pinterest.com
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP