कर्ली हेयर्स का लुक अलग ही होता है। यही कारण है कि अक्सर लड़कियां कर्ल लुक रखने के लिए अलग से हेयर कर्लर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसी भी बहुत सी लड़कियां हैं, जिनके बाल नेचुरली ही कर्ल होते हैं। ऐसी लड़कियों के बालों पर अनजाने ही निगाहें टिक जाती हैं। हालांकि जिन लड़कियों के कर्ली बाल होते हैं वे ही केवल समझ सकती हैं कि उन्हें अपने बालों को मैनेज करने में कितनी परेशानी होती है। आप चाहे माने या ना माने लेकिन कर्ली बाल रखना कोई आसान काम नहीं है। अपने बालों की केयर करने के लिए उन्हें कई महंगे हेयर प्रॉडक्ट्स का सहारा लेना पड़ता है। इतना ही नहीं, जब वह सुबह उठती हैं तो उनके बाल इतने मैसी होते हैं कि उन्हें देखते ही मूड खराब हो जाता है।
अगर आपके बाल कर्ली होने के साथ-साथ लंबे भी हैं तो यकीनन आपको बालों को सुलझाने के लिए अलग से समय निकालना पड़ता होगा, क्योंकि उन्हें बाल सुलझाने में काफी वक्त लग जाता है। बाल धोते समय भी काफी परेशानी होती है। अगर आप भी हर दिन ऐसी ही समस्याओं से दो-चार होती हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बता रहे हैं, जो आपके कर्ली हेयर का बेहद आसान तरीके से ख्याल रखेंगे-
शॉवर के समय करें कॉम्ब
कर्ली हेयरजब पूरी तरह सूख जाते हैं तो फिर उन्हें कॉम्ब करना या फिर बालों को सुलझाना वास्तव में एक टफ टास्क बना जाता है। अगर आप बालों को कॉम्ब करने में लंबा वक्त नहीं खर्च करना चाहतीं और दर्द से भी दूर रहना चाहती हैं तो शॉवर करते समय बालों में हल्का सा कंडीशनर अप्लाई करें और धीरे से कॉम्ब करें। इसके अलावा शॉवर के बाद अपने बालों को कंघी करें। ऐसा करने से आपके कर्ल बेहद आसानी से अलग हो जाएंगे।
तौलिए का इस्तेमाल नहीं
अमूमन हम सभी हेडवॉश के बाद बालों से अतिरिक्त पानी अब्जार्ब करने के लिए तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके हेयर्स कर्ली हैं तो तौलिए का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी अच्छा आईडिया नहीं है। दरअसल, तौलिया बहुत अधिक मात्रा में पानी अब्जार्ब करता है, जिससे बालों का मॉइश्चर भी निकल जाता है। इसलिए बालों की tangles और frizz से बचने के लिए आप तौलिए की जगह टी-शर्ट की मदद से बालों को लपेंटे। टी-शर्ट की स्मूदनेस आपके बालों के कर्ल्स को भी स्मूद बनाए रखने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें:लंबे टाइम तक कर्ली हेयर की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स
यूं करें स्टाइलिंग जेल का इस्तेमाल
अमूमन बालों को स्टाइल करने के लिए स्टाइलिंग जेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह बालों को रूखा बनाते हैं। इसलिए अगर आपके बाल कर्ली है तो स्टाइलिंग जेल का इस्तेमाल करते समय आप उसमें थोड़ा Leave in conditioner मिलाएं। बस इसे बालों में लगाएं और हाथों की मदद से उसे scrunch और ट्विस्ट करें। इसके बाद बालों को air dry होने दें।
इसे भी पढ़ें:केवल कर्ली बालों वाली महिला ही समझ सकती है कर्ली बालों की समस्या
सोएं कुछ इस तरह
कर्ली हेयर गर्ल्स जब सुबह सोकर उठती हैं तो उनके बाल काफी मैसी होते हैं। कई बार तो ऐसे मैसी बाल देखकर काफी गुस्सा भी आता है। लेकिन अगर आप बालों को मैसी होने से बचाना चाहती हैं। साथ ही सुबह एक बेहतरीन वेव्स लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप पहले बालों को सेंटर पार्टिंग करें। इसके बाद बालों के सेक्शन करें और फिर लूज ट्विस्ट करते हुए उसे आखिरी में रबर की मदद से सिक्योर करें और सो जाएं। अगली सुबह आपको अपने बालों में काफी बदलाव नजर आएगा।
हम उम्मीद करते हैं कि इन हैक्स को जानने के बाद आपको अपने कर्ली हेयर्स की समस्याओं को दूर करने का आसान विकल्प मिल गया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हमारी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों