अगर महिलाओं के मेकअप किट की बात हो तो लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रॉडक्ट है, जो हर किसी के बैग में आसानी से मिल जाएगा। डिफरेंट लिप कलर से लेकर अलग-अलग टाइप के लिपस्टिक अप्लाई करना महिलाओं को काफी अच्छा लगता है। लिपस्टिक ना सिर्फ उनके होंठों को बल्कि पूरे चेहरे का ही लुक बदल देता है। यकीनन लिपस्टिक महिलाओं के होंठों को बेहद खूबसूरत बनाता है। आजकल मार्केट में कई तरह के लिपस्टिक अवेलेबल हैं। यह जरूरी नहीं है कि आप अपने होंठों को ब्यूटीफुल दिखाने के लिए हमेशा ग्लॉसी लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। मैट लिपस्टिक भी होंठों पर उतनी ही अच्छी लगती है। अगर आप कहीं बाहर जाना चाहती हैं और होंठों पर मैट लिपस्टिक अप्लाई करना चाहती हैं, लेकिन आपके पास केवल ग्लॉसी लिपस्टिक ही है तो आप क्या करेंगी। शायद आप मन मारकर ग्लॉसी लिपस्टिक अप्लाई कर लें। पर क्या आप जानती हैं कि अगर आप चाहें तो ग्लॉसी लिपस्टिक लगाकर भी मैट लिपस्टिक लुक पा सकती हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
यह ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने का पहला चरण है। आमतौर पर महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देती, लेकिन यह सबसे जरूरी स्टेप है। वैसे भी जब आप मैट लुक क्रिएट कर रही हैं तो लिप बाम के जरिए आप होंठों को रूखेपन से बचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जब आप मेकअप अप्लाई करना छोड़ देती हैं तो क्या होता है? जानिए
आपको शायद पता ना हो, लेकिन लिपस्टिक को होंठों पर लंबे समय तक लगाए रखने में फाउंडेशन अप्लाई करना एक बेहतरीन ट्रिक है। लिप बाम लगाने के ठीक बाद आप थोड़ा सा फाउंडेशन लें और इसे अपने होंठों पर फैलाएं। यकीन मानिए, इसके बाद आपकी लिपस्टिक होंठों पर अच्छी तरह से टिकेगी।
अगर आप चाहती हैं कि आपके होंठों पर लगाई गई लिपस्टिक बेहद खूबसूरत व डिफाइन नजर आए तो आप लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप लाइनर की मदद से आउटलाइन बनाएं। आउटलाइन बनाने के बाद बारी आती है लिपस्टिक को होंठों पर लगाने की। आप होंठों को कितना डार्क या लाइट चाहती हैं, उसके अनुरूप आप लिपस्टिक स्ट्रोक लगा सकती हैं।
ग्लॉसी फिनिश लिपस्टिक को मैट फिनिश लुक देने के लिए आपको वाइप्स की जरूरत होगी। होंठों पर टैप करने के दो तरीके हैं। पहला, आप ड्राई वाइप्स की मदद से टैप करें या फिर आप गीले वाइप्स की मदद से टैप करें। यह दोनों ही तरह से अच्छी तरह काम करेगा। बस आप वाइप्स लें और अपने होंठों पर हल्का सा डैब करें। इससे लिपस्टिक का ग्लॉसी लुक मैट में बदल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Best Lipstick: ये 5 रेड लिपस्टिक शेड करेंगे सभी को सूट, स्किन लगेगी ज्यादा ग्लोइंग
होंठों को टैप करने के बाद आप कुछ पाउडर अपने होंठों पर लगाएं। यह पाउडर आखिरकार ग्लॉसी लुक को मैट लुक में बदलने में मदद करेगा। ऐसा करने के तुरंत बाद आपको अपने होंठों व लिपस्टिक में बदलाव महसूस होगा। हालांकि पाउडर का इस्तेमाल करते समय आप इस बात का ख्याल रखें कि आप इसे बहुत अधिक अप्लाई ना करें। बस हल्का सा ही डस्ट करें ताकि यह पाउडर आपके होंठों पर विजिबल ना हो।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।