जब भी मेकअप की बात होती है तो सबसे पहले आईमेकअप पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाता है। अपने लुक को स्पाइसअप करने के लिए अक्सर लड़कियां आई मेकअप में कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। पिंक से लेकर ब्लैक कलर तक को आईशैडो के रूप में आईज पर अप्लाई किया जाता है। आपके कलर्स का चयन ही आपकी आईज यहां तक कि पूरे मेकअप के लुक को प्रभावित करता है। वैसे तो आपने कई कलर्स को अपनी आईज पर अप्लाई किया होगा। हो सकता है कि ग्लिटर को भी आई मेकअप का हिस्सा बनाया हो, लेकिन जब बात रेड आईशैडो की होती है तो इसे बेहद ही सावधानी से अप्लाई करना होता है। दरअसल, अगर इसे अप्लाई करते हुए या फिर रेड टोन को चुनते हुए आपसे कोई मिसटेक हो जाए तो आपका पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। इसलिए रेड आईशैडो में रॉक करने के लिए जरूरी है कि इसे सही तरह से अप्लाई किया जाए, ताकि आंखों को पॉप लुक देने के साथ-साथ आप अपने मेकअप लुक को भी बैलेंस कर सकें। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं रेड आईशैडो को अप्लाई करते हुए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
चुनें सही शेड
जिस तरह आप जब कोई भी लिपस्टिक लगाती हैं तो पहले उसके कई शेड्स को चेक करती हैं और फिर अपनी स्किन टोन के अनुसार एक कलर के शेड को चुनती हैं। यही नियम रेउ आईलाइनर पर भी लागू होता है। रेड आईशैडो को अप्लाई करने से पहले अपनी स्किन टोन पर फोकस करें। मसलन, lightly pigmented red eyeshadow कभी-कभी डीप स्किन टोन पर अच्छे नहीं लगते, इसलिए किसी भी कलर का अप्लाई करने से पहले एक बार चेक जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:क्या आपको परफेक्ट आईशैडो लगाना आता है, अगर नहीं तो जानें कैसे लगाएं
तैयार करें बेस
वैसे तो रेड कलर यकीनन एक खूबसूरत कलर है, लेकिन कई बार इसके साथ आईज पर प्ले करना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले अपनी आईलिड पर एक बेस तैयार करें। इसके लिए आप प्राइमर से लेकर कंसीलर की मदद ले सकती हैं। (कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप) यह किसी भी डिस्कलरेशन को कैंसल कर देता है और रंग को आपकी आंखों पर पैची दिखाई देने से रोकता है। जिससे आपको एक ब्यूटीफुल आईलुक मिलता है।
ट्रैन्ज़िशन शेड की लें मदद
अपने रेड आईशैडो को पॉप लुक देने के लिए यह भी एक बेहतरीन ट्रिक है। इसमें आप ऑरेंज और पिंक ट्रैन्ज़िशन शेड को अपनी आईज पर अप्लाई करें। इनकी अंडरटोन भी रेड के समान ही होती है। यह आपकी आईशैडो को अधिक डाइमेंशन देगा, जिससे आपकी आंखें बेहद खूबसूरत लगेंगी।
इसे भी पढ़ें:जानिए किस आउटफिट के साथ कौन सा Eye shadow लगेगा बेस्ट
यह भी है तरीका
कई बार लड़कियों को रेड कलर बेहद बोल्ड लगता है और वह इसे कैरी करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करतीं। ऐसे में आप इस तरह रेड आई शैडो को अप्लाई कर सकती हैं। इसमें आप रेड आईशैडो को अप्लाई करने के रेड ग्लिटर लगाएं। और फिर ब्लैक आईलाइनर अप्लाई करें। लेकिन इस लुक में आप काजल को स्किप करें। (ब्लू कलर आई मेकअप) आप चाहें तो लाइनर स्किप करके काजल भी लगा सकती हैं। साथ ही फेस के अन्य मेकअप को बेहद लाइट व नेचुरल रखें। यह आपकी आईज को ब्यूटीफुल व बैलेंस लुक देगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(twimg.com,i.ytimg.com,besthealthmag.ca)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों