आज के समय में लड़कियां अपने नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए नेल आर्ट करवाना पसंद करती हैं। लेकिन बार-बार पार्लर जाकर नेल आर्ट करवाना समझदारी नहीं है, क्योंकि इसमें उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर घर पर नेल आर्ट करना उनके लिए संभव नहीं होता, क्योंकि वह इसमें एक्सपर्ट नहीं होतीं। हालांकि आपको एक्सपर्ट होने की जरूरत भी नहीं है। अगर आप कुछ हैक्स को अपनाती हैं तो एक बिगनर होने के बावजूद भी आप एक प्रोफेशनल नेल आर्ट लुक पा सकती हैं। इतना ही नहीं, इन हैक्स को अपनाने के बाद आप फ्रेंच स्टाइल नेल आर्ट डिजाइन से लेकर कई बेहतरीन व डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। यह हैक्स बेहद ही आसान है और आपके नेल्स को एक ब्यूटीफुल लुक देने में मदद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ नेल आर्ट हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपके बेहद काम आने वाले हैं-
अगर आप अपने नेल्स पर एक ब्यूटीफुल नेल आर्ट बनाना चाहती हैं तो ऐसे में धागा आपके काफी काम आ सकता है। इस हैक के लिए पहले आप नेल्स पर बेस नेल पॉलिश लगाएं और उसे सूखने दें। उसके बाद आप धागे को अपने नेल्स पर उस तरह लपेंटे, जिस तरह का आप डिजाइन चाहती हैं। इसके बाद आप दूसरी शेड के नेल पेंट को उसके उपर लगाएं। जब यह सूख जाए, तब आप धागे को हटा दें। आप देखेंगी कि नेल्स पर ब्यूटीफुल डिजाइन बन गया है।
फ्रेंच नेल आर्ट देखने में बेहद ही एलीगेंट लगता है। लेकिन इसे बनाना हर किसी के लिए उतना आसान नहीं होता। ऐसे में इस हैक की मदद लें। इसके लिए आप पहले नेल्स पर बेस कोट लगाकर अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद आप नेल्स पर बैंडेज लगाएं और फ्रेंच नेल आर्ट का उपरी हिस्सा ऐसे ही छोड़ दें। अब आप इस पर व्हाइट, ब्लैक या फिर अपनी पसंद का नेल पेंट लगाएं। अब बैंडेज हटाएं और नेल आर्ट को सूखने दें। आखिरी में आप टॉप कोट लगाकर नेल आर्ट को सिक्योर करें।
इसे जरूर पढ़ें: बदलते मौसम में हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
कई बार लड़कियां दूसरी लड़कियों के नेल्स पर डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन देखती हैं और उसे बनाना चाहती हैं। अगर आप भी ऐसा ही चाहती हैं तो इस हैक को अपनाने के बाद आपके लिए ऐसा करना काफी आसान हो जाएगा। बस आप एक छोटा पेपर लें और उसके बीचों-बीच आप अपनी पसंद का डिजाइन बनाकर उसे कट करें। अब आप उस पेपर को नेल्स के उपर रखें और नेल पेंट लगाएं। इस हैक की मदद से आप हार्ट से लेकर कई बेहतरीन नेल आर्ट डिजाइन अपने नेल्स पर उकेर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शादी होने में है कुछ ही समय बाकी तो सफेद बालों के लिए आजमाएं ये असरदार घरेलू तरीके
कई बार ऐसा होता है कि नेल पेंट आसानी से रिमूव नहीं होते या फिर उन्हें रिमूव करने के चक्कर में नेल्स काफी डैमेज नजर आते हैं। ऐसे में आप इस हैक का सहारा लें। इसके लिए आप सबसे पहले अपने नेल्स पर एक ब्रश की मदद से पीवीए ग्लू लगाएं, जिस तरह आप नेल पेंट लगाती हैं। इसे सूखने दें। इसके बाद आप अपनी फेवरिट नेल पॉलिश लगाएं। अब आपको जब भी नेलपेंट हटाना होगा, तब आपको किसी केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। बस आप एक ट्विजर की मदद से उसे आसानी से पील ऑफ कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।