आईमेकअप किसी भी महिला के ओवरऑल लुक को बदल सकता है। यह देखने में आता है कि आई मेकअप करते समय महिलाएं तरह-तरह के आईशैडो शेड अप्लाई करती हैं। लेकिन सिर्फ सही आईशैडो शेड का चयन करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि जरूरी होता है कि आप उसे परफेक्ट तरीके से अपनी आईलिड पर लगाएं भी। अमूमन आईशैडो को लगाने के लिए महिलाएं ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आईशैडो ब्रश भी कई तरह के होते हैं, जिन्हें अलग-अलग तरह से यूज किया जाता है।
अगर आपको इन आईशैडो ब्रश की सही जानकारी है तो आप आईशैडो ब्रश की मदद से कई डिफरेंट लुक्स क्रिएट कर सकती हैं। आईशैडो ब्रश में आपको थिक ब्रश से लेकर थिन ब्रश तक कई डिफरेंट टाइप के ब्रश मिलेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह के आईशैडो ब्रश के बारे में बता रहे हैं-
ब्लेंडिंग आईशैडो ब्रश
परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए सही तरह से ब्लेंडिंग करना बेहद आवश्यक है। फिर चाहे बात आई शैडो को ब्लेंड करने की ही क्यों ना हो। आज के समय में विभिन्न साइज और शेप में आईशैडो ब्लेंडिंग अवेलेबल हैं, जो अलग-अलग तरीके से काम करते है। हालांकि, अगर आप एक बिगनर हैं तो आपको उन सभी ब्लेंडिंग ब्रश की जरूरत नहीं है। ब्लेंडिंग ब्रश आपको डिफरेंट आईशैडो ब्रश को मिक्स करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें-Beginner's Tip: मेकअप के साथ ही जरूरी है Makeup Brushes की जानकारी, जानें तरह-तरह के ब्रश और उनके इस्तेमाल के बारे में
क्रीज लाइन ब्रश
क्रीज़ लाइन आई ब्रश आपके आईमेकअप में एक डेप्थ एड करते हें। इसकी मदद से आप आईशैडो को अपनी क्रीज में लगाकर आप अपनी आंखों व मेकअप में एक डेफिनेशन एड कर सकती हैं। इस आई मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करना काफी आसान है।
अपनी पसंद के प्रोडक्ट को चुनें और फिर ब्रश को अपनी पलक के क्रीज में प्रेस और इसके बाद आप इसे एक तरफ से दूसरी तरफ स्वाइप करें। चूंकि, यह काफी छोटा है जो आपको सटीक रूप से आकर्षक लुक देने में मदद करता है। इनर कॉर्नर पर आईशैडो लगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ्लैट शेडर ब्रश
फ्लैट शेडर ब्रश का उपयोग मूल रूप से आईशैडो शेड्स एप्लिकेशन के लिए किया जाता है क्योंकि यह थोड़ा थिक होता है और प्रोडक्ट को अच्छी तरह से पिक करता है। यह आपकी आईलिड पर समान रूप से आईशैडो लगाने में आपकी मदद करता है।
यदि आपको स्मोकी आई मेकअप करना अच्छा लगता है तो आप इस ब्रश को अपनी मेकअप किट में अवश्य रखें। बड़े शेडर ब्रश आपको कुछ ही समय में अधिक क्षेत्र को कवर करने में मदद करते हैं। आईशैडो एप्लीकेशन के लिए इन्हें काफी अच्छा माना जाता है।
आईशैडो कंटूर ब्रश
यह आई मेकअप ब्रश एंगल्ड एज के साथ आता है। आप सॉकेट लाइन के साथ आईशैडो को ब्रश करके अपनी आंखों के किनारों को हल्के से कंटूर कर सकती हैं। चूंकि इसमें एगल्ड हेड और फर्म ब्रिसल्स होते हैं, इसलिए आाप अपनी आईलिड की क्रीज पर आसानी से आईशैडो को अप्लाई कर सकती है।(आई मेकअप करना सीखें)
आप चाहें तो इसकी मदद से आईशैडो के लिए स्मूद बेस भी बना सकती हैं। फ्लॉलेस कॉन्टूर आई मेकअप लुक के लिए, क्रीज या बेस आईशैडो लगाने के लिए यह आई मेकअप ब्रश आपके मेकअप किट में होना चाहिए।
एंगल्ड ब्रश
आई मेकअप के दौरान एंगल्ड ब्रश को कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां यह ब्रो बोन को हाइलाइट करने में मददगार है, वहीं, कैट-आई लुक बनाने के लिए आप इसकी मदद से आईलाइनर भी लगा सकती हैं। इसके अलावा, एंगल्ड ब्रश से आप आईशैडो को अपनी पूरी आईलिड पर, कोने में और क्रीज़ लाइन पर आसानी से लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-ब्लैक ही नहीं, इन आईशैडो कलर से भी क्रिएट की जा सकती है स्मोकी आइज
तो अब आप भी इन ब्रशेस को अपनी मेकअप किट का हिस्सा बनाएं और अपनी आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों