herzindagi
image

Sensitive Skin Care: भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं किचन की ये 3 चीजें, जानें नुकसान

 सेंसेटिव स्किन पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन पर किचन में रखी कई सारी चीजें एलर्जी कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 09:00 IST

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सही स्किन केयर चुनना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक चीज उनकी स्किन पर सही तरीके से नहीं जाती है। इससे स्किन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर आप घर की किचन में रखी किसी भी नई चीज को अपने चेहरे पर लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में सबसे पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। इसकी जानकारी डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका क्लीनिक नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है इसके बारे में विस्तार से उन्होंने जानकारी दी। आइए आपको बताते हैं आप किन चीजों का इस्तेमाल पर चेहरे पर न करें।

लहसुन का चेहरे पर न करें इस्तेमाल

अक्सर लड़कियां घरों में रखे लहसून का इस्तेमाल चेहरे पर होने वाले दाने पर करती हैं, ताकि उनके दाने कम हो जाए, लेकिन अगर आपकी स्किन सेसेंटिव है, तो इसका इस्तेमाल न करें। लहसुन में मौजूद सल्फर और एक्टिव कंपाउंड्स स्किन के लिए बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। इससे स्किन बर्न और जलन हो सकती है। साथ ही रेडनेस और खुजली आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। इसकी जगह पर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

2 - 2026-01-08T141634.399

नींबू का चेहरे पर न करें इस्तेमाल

अक्सर चेहरे की डलनेस और टैनिंग को दूर करने के लिए हम नींबू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट के बताए अनुसार, आपको सेंसेटिव स्किन पर नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नींबू में साइट्रिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो सेंसिटिव स्किन की नेचुरल नमी छीन लेता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की राय के नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इसे डायरेक्ट स्किन पर अप्लाई न करें।

Lemon

यह भी पढ़ें- सेंसेटिव स्किन के लिए बनाएं टोनर तो इन चीजों का ना करें इस्तेमाल

सेंसेटिव स्किन पर हल्दी का इस्तेमाल न करें

एक्सपर्ट के बताए अनुसार, हल्दी का इस्तेमाल सेंसेटिव स्किन पर डायरेक्ट नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे पर पीले दान, खुजली, एलर्जी और रैशेज हो सकती है। इसलिए आप इसको फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल करें।

3 - 2026-01-08T141634.482

अगर आपकी भी स्किन सेंसेटिव है, तो आप इन चीजों का इस्तेमाल न करें। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए किसी भी चीज को लगाएं, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सेंसेटिव स्किन के लिए गर्मियों में बनाएं ये बॉडी लोशन

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें। साथ ही पैच टेस्ट करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/ gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।