त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए स्किन केयर करना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू चीजें आजमा सकती हैं। आमतौर पर आपको मार्केट में स्किन की देखभाल करने के लिए कई प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन घरेलू चीजें नेचुरल होती हैं और त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो लाने का काम कर सकती हैं।
दिवाली के मौके पर आप कामकाज में बिजी होने के कारण अगर पार्लर नहीं जा पाई हैं तो एक्सपर्ट अदीबा के द्वारा बताए गये ऐसा घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं, जो आपकी त्वचा पर इंस्टेंट निखार लाने का काम कर सकता है।
त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- दही
- बेसन
- नींबू का रस
- गुलाब जल
फेस पैक को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- गुलाब जल में मौजूद तत्व पोर्स को क्लीन करने में मदद करते हैं।
- डीप क्लीन करने के लिए यह तीनों ही चीजें बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
- झाइयों को कम करने के लिए यह फेस पैक फायदेमंद साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: चेहरे पर हल्दी और चंदन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें अप्लाई करने का तरीका
त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए घरेलू नुस्खा
- सबसे पहले त्वचा एक बाउल में बेसन के साथ में दही और थोड़ा सा गुलाब जल डालें।
- इन तीनों चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- स्किन पर नींबू सूट करता है तो जरा जा नींबू का रस मिला लें।
- इसे चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें।
- 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद इसे साफ कर लें।
- कॉटन और पानी की मदद से चेहरे पर लगा फेस पैक साफ कर लें।
- इसे आप हफ्ते में 2 बार तक आजमा सकती हैं।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें- Face Mask For Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन के ये मास्क दिखाएंगे कमाल
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों