अचानक है कहीं जाना? तो इंस्टेंट ग्लो लाने वाले इस नुस्खे को जरूर आजमाना

त्वचा की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आपको स्किन टाइप के अनुसार ही चीजों का उपयोग चेहरे पर करना चाहिए और इसके लिए आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

instant glowing skin in  minutes at home

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हम कई बार लास्ट मिनट में फंक्शन में जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में पार्लर जाने का समय नहीं लग पाता है और इंस्टेंट ग्लो लाना चेहरे पर बेहद जरूरी हो जाता है। त्वचा पर ग्लो लाने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।

त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने का घरेलू नुस्खा और जानेंगे इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे-

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

besan face scrub for glowing skin

  • बेसन
  • खीरा

खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:Besan On Face: बेसन की मदद से करें चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन, मिलेगी निखरी त्वचा

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए क्या करें?

skin  care tips for glow

  • चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए सबसे पहले बाउल में 1 खीरे को पीसकर डालें।
  • इसके बाद आप इसमें 2 से 3 चम्मच बेसन मिला लें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस फेस स्क्रब को हाथों की उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक स्क्रब करें।
  • इसे 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • ध्यान रहें कि आप इस फेस स्क्रब को आंखों से दूर रखें।
  • इसके बाद कॉटन और साफ पानी की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा नैचुरल तरीके से ग्लो करने लग जाएगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP