नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए हम अक्सर तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स ट्राई करती हैं, लेकिन कभी भी नेल आर्ट बनाते हुए आपके दिमाग में यह ख्याल आया है कि आप मौसम को ध्यान में रखते हुए नेल आर्ट करें। शायद नहीं। लेकिन अगर आप अपने नेल आर्ट डिजाइन में मौसम को भी शामिल कर लें तो इससे नेल्स की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। चूंकि अभी समर्स हैं तो ऐसे में खुद को हाइड्रेट और रिफ्रेश रखने के लिए आप तरह-तरह फलों को अपनी डाइट में शामिल करती होंगी। लेकिन अगर यही फल आपके नेल्स की भी शोभा बढ़ाएं तो। सच में, है ना यह बेहतरीन आईडिया। जी हां, समर्स में वैसे तो आप कई तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स बना सकती हैं, लेकिन फ्रूट नेल आर्ट इस मौसम के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं। यह ना सिर्फ आपके नेल्स बल्कि पूरे लुक को ही एकदम रिफ्रेशिंग बनाते हैं। चूंकि आप फ्रूट नेल आर्ट बना रही हैं तो आप इसमें कई तरह के नेल्स को शामिल करके अपने लुक को यूनिक बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन फ्रूट नेल आर्ट के बारे में-
चेरी नेल डिजाइन
यह नेल आर्ट किसी भी उम्र की महिला पर अच्छा लगता है। इस डिजाइन को बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए पहले आप नेल्स पर व्हाइट कलर से बेस कोट लगाएं। इसके बाद आप डीप रेड या मैरून नेल पेंट की मदद से नेल्स के टिप पर चेरी का डिजाइन बनाएं। आखिरी में आप टॉप कोट की मदद से डिजाइन को सील करें।
इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
वाटरमेलन नेल डिजाइन
तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। तो ऐसे में आप वाटरमेलन नेल आर्ट भी नेल्स पर बना सकती हैं। इसके लिए आपको रेड ब्लैक और ग्रीन कलर की जरूरत होगी। आप यह डिजाइन कई तरह से बना सकती हैं। जैसे पहले नेल्स पर व्हाइट बेस लगाकर उसके बाद नेल्स के बीच में वाटरमेलन स्लाइस बनाएं या फिर आप नेल्स पर डिफरेंट कलर अप्लाई करें और दो नेल्स पर ग्रीन कलर लगाएं। उसके उपर आप ब्लैक स्ट्राइप्स बनाएं। इससे यह देखने में तरबूज का बाहरी हिस्सा नजर आएगा।
मिक्स फ्रूट नेल आर्ट
यह एक ऐसा डिजाइन है, जो आपके नेल्स को एकदम यूनिक लुक देता है। इस डिजाइन को भी आप कई तरह से बना सकती हैं। जैसे आप नेल्स पर पहले ट्रांसपेरेंट या व्हाइट बेस नेल पेंट लगाएं। इसके बाद अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट फ्रूट्स का डिजाइन बनाएं। इसके अलावा अगर आपके नेल्स लंबे हैं तो नेल्स पर बेस पेंट लगाने के बाद आप एक ही नेल्स पर दो तीन तरह के फ्रूट्स को बनाएं। आखिरी में टॉप कोट लगाना ना भूलें।
पाइनेप्पल फ्रूट नेल आर्ट
यह नेल आर्ट बनाने में भी आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए पहले आप बेस पर अपनी पसंद का नेलपेंट लगाएं। उसके बाद आप किसी एक या दो नेल्स पर पाइनेप्पल डिजाइन बनाएं। उसके बाद आप टॉप कोट लगाएं। अपने नेल्स को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल लुक देने के लिए आप बीच के किसी नेल्स पर ग्लिटर नेलपेंट लगाएं या फिर आप एक नेल पर पाइनेप्पल व दूसरे पर पोल्का डॉट स्टाइल बनाएं। यह भी देखने में काफी अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें:नेल आर्ट टूल किट में जानें किन 4 चीजों को रखना है जरूरी
एप्पल नेल आर्ट
कहते हैं कि एन एप्पल इन ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे। तो क्यों ना आप अपने नेल्स पर भी एप्पल का डिजाइन बनाएं। इसे आप कई तरह से बना सकती हैं। जैसे आप पहले बेस पर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगाएं। इसके बाद फ्रेंच टिप पर हाफ एप्पल बनाएं। इसके अलावा आप अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट नेलपेंट लगाएं और बीच के नेल्स पर व्हाइट नेलपेंट लगाएं। इसके उपर आप एप्पल का डिजाइन बनाएं। वहीं अगर आप चाहें तो एक नेल्स पर रेड नेलपेंट लगाएं और फिर दूसरे पर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगाकर उसके उपर एप्पल बनाएं। उसके बाद अगले नेल पर रेड नेल पेंट लगाएं। इस तरह अपना नेल आर्ट कंप्लीट करें।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों