लंबे नहीं हो रहे हैं बाल, तो सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल

 लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन उनकी केयर करना भी काफी जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।
image

लंबे बाल हम अक्सर पसंद करते हैं। लेकिन इन्हें लंबे करने में कई बार दिक्कत होती है। इसकी वजह से हम बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, पार्लर से जाकर हेयर स्पा लेते हैं। इसके बाद भी बाल लंबे नहीं होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले आप घर के नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं। सरसों का तेल बालों के लिए अच्छा होता है। इसके साथ आप घर पर रखी अन्य चीजों को मिलाकर भी लगा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं सरसों के तेल का कैसे कर सकती हैं इस्तेमाल। इससे कैसे हो सकते हैं आपके लंबे बाल।

सरसों के तेल और मेथी दाने का करें इस्तेमाल

Mustard oil (2)

आप अपने बालों को लंबा करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप सरसों के तेल में मेथी दाने का पकाकर हफ्ते में 2 बार इसकी मालिश बालों में करें। इससे आपके बाल अच्छे हो जाएंगे। साथ ही, आपके बालों को पोषण मिलेगा।

सरसों के तेल को मेथी दाने के साथ कैसे करें अप्लाई

  • इसके लिए आपको मेथी दाने को सरसों के तेल में डालना है।
  • फिर इसे अच्छे से पकाना है।
  • इसके बाद इसे गुनगुना होने दें।
  • इसे छलनी की मदद से छान लें।
  • अब इसे एक बोतल में स्टोर करें।
  • फिर अपने बालों में अप्लाई करके चंपी करें।
  • इससे आपके बाल कुछ समय में ग्रोथ करने लगेंगे।

प्याज के रस के साथ सरसों के तेल का करें इस्तेमाल

Hair care (4)

आप अपने बालों की ग्रोथ को अच्छा करने के लिए प्याज के रस के साथ सरसों के तेल को लगा सकती हैं। इससे आपके बाल हेल्दी लगेंगे। साथ ही, आपके स्कैल्प को पोषण मिलेगा। इसे आप हफ्ते में 1 बार ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Growth: रसोई में मौजूद ये 4 चीजों में है ऐसा जादू, जो बढ़ा सकता है बालों की ग्रोथ

प्याज के रस और सरसों के तेल को करें अप्लाई

  • इसके लिए आपको एक प्याज को कद्दूकस करें।
  • फिर इसके रस को सरसों के तेल में डालकर पकाएं।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दें।
  • फिर इसे उंगलियों की मदद से अपने स्कैल्प में लगाएं और मसाज करें।
  • करीब 20 मिनट बाद इसे शैंपू से साफ करें।
  • इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

इस बार बालों की ग्रोथ को अच्छा करने के लिए आप सरसों के तेल के साथ इन चीजों को अप्लाई करें। इससे स्कैल्प हेल्दी रहेगा। साथ ही, आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ करनी है अच्छी तो इस्तेमाल करें Vitamin E कैप्सूल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP