लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। लेकिन जब बात उनकी देखरेख की आती है, तो इसमें हम अक्सर पीछे रह जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस भागती-दौड़ती जिंदगी में हमारे पास समय नहीं होता है कि हम सही तरीके से बालों की केयर कर सके। ऐसे में हम कुछ ऐसे इंस्टेंट तरीकों को ट्राई करते हैं। इससे बाल कुछ ही समय के लिए अच्छे होते हैं। इसके बाद पहले की तरह खराब होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप एक बार एक्सपर्ट राय लें। इससे आपको बालों में सही चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका पता चलेगा। डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं उन्होंने विटामिन ई के तरीके को शेयर किया। हमें उन्होंने बताया कि कैसे आप इसे बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस तरीके के बारे में।
एलोवेरा जेल स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए कई सारे लोग बालों को हेल्दी रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन अगर आपको ग्रोथ बढ़ानी है, तो इसके लिए आप विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकती हैं। विटामिन ई बालों के लिए अच्छा होता है। आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक हेयर मास्क बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं हेयर मास्क कैसे बनाएं।
इसे भी पढ़ें: बालों में विटामिन ई कैप्सूल लगाने से मिलते ये चमत्कारी फायदे
कई सारे लोग बालों में दही और अंडे का इस्तेमाल सॉफ्ट और शाइनी करने के लिए करत हैं। लेकिन अगर आपको बालों की ग्रोथ अच्छी करनी है, तो आप दही के साथ विटामिन ई कैप्सूल को साथ में लगाएं।
बालों की ग्रोथ के लिए इस नुस्खे को ट्राई करें। इससे बाल अच्छे लगेंगे। साथ ही, हेल्दी नजर आएंगे। लेकिन इस नुस्खे को आपको हफ्ते में 1 बार जरूर ट्राई करना है। तभी बाल अच्छे होंगे।
इसे भी पढ़ें: हेयर ग्रोथ से लेकर बाल झड़ने से रोकने में मदद करेगा ये तेल, घर पर ऐसे करें तैयार
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।