Tue Apr 21, 2026 | Updated 02:23 PM IST
image

Lemongrass Powder for Tanning: लेमनग्रास के इस जादुई नुस्खे से पाएं पार्लर जैसा ग्लो, चिलचिलाती धुप में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट

Lemongrass Powder for Tanning: अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली टैनिंग की वजह से परेशान हैं, तो अब आप घर पर रहकर लेमनग्रास पाउडर का इस्तेमाल कर टैनिंग कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके इस्तेमाल का तरीका।  
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 17:00 IST

गर्मी का मौसम शुरू होते ही पसीना और चिपचिपाहट तो होती है साथ में अधिकतर महिलाएं टैनिंग की वजह से भी हमेशा परेशान रहती हैं। टैनिंग कई बार महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है, जिसकी वजह से महिलाएं कई बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खास घरेलू नुस्खा आजमाकर गर्मी में होने वाली टैनिंग को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।

टैनिंग कम करने का खास तरीका

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे पर होने वाली टैनिंग कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। यही नहीं इस मौसम में न सिर्फ चेहरे पर टैनिंग होती है, बल्कि हाथ और पैरों पर भी टैनिंग का असर देखने लगता है, लेकिन अब आप लेमनग्रास पाउडर का इस्तेमाल कर टैनिंग को कम कर सकती हैं और अपनी बॉडी को नेचुरल तरीके से पहले जैसी बना सकती हैं। लेमनग्रास पाउडर से आप फेस मास्क बना सकती हैं। इस खास मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे -

2 - 2026-03-24T171853.219

फेस मास्क बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

  • इस खास फेस मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटोरी में लेमनग्रास पाउडर लें।
  • उसे धीमी आंच पर पानी में बॉईल कर लें।
  • अब इस पानी को थोड़ा ठंडा कर इसमें हनी मिलकर पेस्ट जैसा कर लें।
  • इस घोल पर कॉटन पैड लगाकर इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब कॉटन पैड को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं।
  • बचे हुए पानी का इस्तेमाल कर आप चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा।
  • इस मास्क को आप कम से कम 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Skin Tightening Tips: कम उम्र में ही ढीली पड़ने लगी है स्किन? आज ही आजमाएं रसोई में रखी इन 4 चीजों से तैयार फेस मास्क

1 - 2026-04-17T153507.231

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आपको अगर इस मास्क से स्किन पर किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें, लेकिन अगर यह मास्क आपको सूट करता है, तो आप सेम प्रोसेस से दोबारा इस मास्क को घर पर बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Face Masks for Acne: बिना केमिकल के चमकेगा चेहरा, 2 चीजों से बना यह फेस मास्क सस्ते में करेगा एक्ने मार्क्स को दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।