कर्लिंग आयरन से बालों को कर्ल करना बेहद आसान होता है। झट से आयरन गरम की और बस बालों को रोल कर लिया और आपको मिल जाते हैं, अच्छे कर्ली बाल। अधिकतर महिलाएं तो हेयर रोलर के बारे में जानती भी नहीं होंगी। पहले काफी समय तक बालों को उन्हीं उपकरणों से कर्ल किया जाता था। आज भी कुछ महिलाएं इसे इस्तेमाल इसलिए करती हैं, क्योंकि आयरन से बाल जलने का डर रहता है और यह सबसे सेफ तरीकों में से एक है। अगर आपको इसे इस्तेमाल करना नहीं जानती हैं, तो हम आपको इस लेख में स्टेप-टू-स्टेप गाइड बताएंगे। आप यह भी जानेंगी कि इसके जरिए बालों की वॉल्यूम कैसे बढ़ाई जा सकती है।
रोलर्स के प्रकार
क्या आप जानती हैं कि कुल मिलाकर 6-7 तरह के रोलर्स होते हैं, जिनसे आप अपने बालों को कर्ल कर सकती हैं। हालांकि हम आपको सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले रोलर्स के बारे में बता रहे हैं।
पिलो रोलर्स
पिलो रोलर्स में फोम से भरे इंटीरियर और बेंडेबल पैडेड तार होते हैं। ये आपको क्रिंप-मुक्त कर्ल प्राप्त करने में मदद करते हैं।
फ्लेक्सी रॉड
फ्लेक्सी रॉड्स आपको "रिंगलेट्स" हेयर स्टाइल हासिल करने में मदद करती हैं। ये आसानी से किसी भी आकार या रूप में झुक सकते हैं। इन्हें बिना किसी पिन या क्लिप के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे बालों के लिए ये और भी बढ़िया हैं।
वेल्क्रो रोलर्स
वेल्क्रो रोलर्स आसानी से बालों में वॉल्यूम देने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये सभी तरह के बालों पर अच्छी तरह काम करते हैं। विशेष रूप से पतले बालों को भरा-भरा दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।
फोम रोलर्स
फोम रोलर्स का इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। अगर आप रात में रोलर्स ट्राई कर रही हैं, तो ये रोलर्स अच्छी हैं। इनका स्पंजी टेक्सचर आपके सिर को आराम से रखता है। रात को इस्तेमाल करते वक्त इन्हें हेयरलाइन पर ढीला रखें।
हेयर रोलर्स का इस्तेमाल कैसे करें?
बालों को धोएं
कुछ महिलाएं गंदे बालों पर ही रोलर्स लगा देते हैं। इससे यह बालों को अच्छा कर्ल नहीं दे पाते हैं और बालों में उलझते हैं। इसलिए सबसे पहले अपने बालों को शैंपू और कंडीशनर की मदद से धो लें।
बालों को सुखाएं
बालों को सुखाने के लिए तौलिए की मदद लें और साथ-साथ में मोटे दांत वाली कंघी से उन्हें सुलझाते रहें। उसके बाद अपने बालों में हेयर सीरम लगाएं और एक बार हेयर ड्रायर से उन्हें सुखाकर ब्रश करें।
इसे भी पढ़ें :कर्ली हेयर को मैनेज करना नहीं होगा मुश्किल, अगर रखेंगी इन 4 बातों का ध्यान
रोलर्स लगाएं
कुछ रोलर्स इकट्ठा कर लें और फिर अपने बालों को एक-एक इंच में बांट लें। बालों के स्ट्रैंड्स के एकदम लास्ट से शुरू करें। रोलर को लगाते हुए और बालों को लपेटते हुए ऊपर तक लाएं। रोलर क्लिप को स्कैल्प के पास बांध लें। इसी तरह बालों के बाकी सेक्शन के साथ भी करें।
रोलर्स को कुछ देर लगाए रखें
अब आप किस तरह के कर्ल चाहती हैं, यह उस पर निर्भर करता है। अगर आपको हल्के ढीले कर्ल्स चाहिए, तो रोलर्स को बालों में लगभग 4-5 घंटे के लिए रखें। अगर अच्छा वॉल्यूम और सुंदर कर्ल्स चाहती हैं, तो इन्हें लगभग 7-8 घंटे के लिए रखें। आपके बाल इस दौरान खराब न हो इसके लिए सिर पर स्कार्फ बांध सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :किसी भी महिला के बालों को ये कर्लिंग हैक्स देंगे एक परफेक्ट कर्ल लुक
रोलर्स हटाएं
अब कुछ घंटों बाद आराम-आराम से रोलर्स को हटाएं। अपने कर्ल्स को उंगलियों से थोड़ा-थोड़ा ढीला करें और उसके बाद हेयर स्प्रे से बालों को सेट करें।
देखा आपने कितना आसान है रोलर्स की मदद से बालों को कर्ल देना? आप भी इन्हें इस्तेमाल कीजिए और कर्ली हेयर पाइए। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों