लंबे बालों के लिए इस तरह करें एवोकाडो का इस्तेमाल

लंबे बालों के लिए इस बार महंगे प्रोडक्ट के बजाय एवोकाडो का उपयोग करें।  

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-26, 18:59 IST
how to use avocado for hair growth

खराब खानपान, प्रदूषण और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स के कारण बाल खराब हो जाते हैं। खासतौर पर बालों की ग्रोथ न होना सबसे बड़ी चिंता है। लंबे बाल न केवल देखने में बेहद सुंदर लगते हैं, बल्कि इनमें हेयर स्टाइल भी अच्छा लगता है। इसलिए ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल लंबे और घने हो। इसके लिए वह महंगे प्रोडक्ट्स के साथ-साथ घरेलू उपाय भी अपनाती हैं।

एवोकाडो एक सूपरफूड है, जिसे खाने से शरीर को लाभ पहुंचता है। इसमें बायोटिन पाया जाता है। यहकॉम्प्लेक्स विटामिन बालों की ग्रोथ में मददगार होता है। इसलिए बालों में एवोकाडो लगाने से आपके बाल लंबे होने लगेंगे। क्या आप जानना चाहती है इसे इस्तेमाल करने से लेकर लगाने तक का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

बालों में एवोकाडो लगाने के फायदे

  • एवोकाडो का इस्तेमाल करने से बाल हाइड्रेट रहते हैं।
  • अगर आपके बाल ड्राई हैं तो एवोकाडो आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
  • स्कैल्प नरिशमेंट के लिए भी एवोकाडो का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बनाएं एवोकाडो मास्क

how to make avocado maskशहद बालों में नमी बनाए रखने का काम करता है। अंडा लगाने से बालों को प्रोटीन मिलता है और शाइनी होने लगते हैं। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ होती है। इसलिए एवोकाडो के साथ इन चीजों का मिश्रण लंबे बालों के लिए एकदम बेस्ट है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 एवोकाडो
  • 2 चम्मच शहद
  • 1 अंडा
  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर

इसे भी पढ़ें:तुलसी का इस तरह करें इस्तेमाल घुटने तक लंबे हो सकते हैं बाल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एवोकाडो का पल्प निकाल लें।
  • फिर इसे एक मिक्सी में डालें।
  • अब एक अंडे को तोड़ लें।
  • फिर इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें।
  • 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 2 चम्मच शहद डालें।
  • इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • लीजए बन गया आपका हेयर मास्क

इसे भी पढ़ें:Hair Growth Tips At Home: कमर तक लंबे बाल चाहिए तो जरूर अपनाएं ये आसान नुस्‍खा

नोट: आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से क्वांटिटी बदल सकती हैं।

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को अपनी जड़ों में अच्छे से लगा लें।
  • फिर अपने बालों को कंघी करके सुलझाएं।
  • कम से कम आधे घंटे तक इस मास्क को बालों में लगा रहने दें।
  • हफ्ते में दो बार यह मास्क लगाने से आपके बाल लंबे होने लगेंगे। (लंबे बालों के लिए उपाय)

हेयर केयर टिप्स

hair care tips for long hair
  • लंबे और घने बालों के लिए आपको तेल जरूर लगाना चाहिए। तेल लगाने से बालों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
  • लंबे बालों के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
  • बालों को साफ रखना भी बेहद जरूरी है। अन्यथा बाल खराब हो जाएंगे, जिससे ग्रोथ नहीं होगी।
  • बालों को गर्म पानी से न धोएं। इससे बाल डैमेज हो जाते हैं।
  • हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें। इसके इस्तेमाल से बाल बेजान हो जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP