खूबसूरत त्वचा पाने के लिए स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। इस बात से तो हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। इसी तरह से पोर्स की रोजाना देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। बदलते ब्यूटी ट्रेंड में आजकल नोज स्ट्रिप्स का इस्तेमाल काफी किया जाने लगा है, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद नाक पर मौजूद पोर्स खुल जाते हैं जिनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है।
बता दें कि नोज स्ट्रिप्स के इस्तेमाल के बाद अगर पोर्स की सही तरीके से देखभाल नहीं की गई तो इनका साइज अधिक बढ़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू उपाय जो न केवल इन पोर्स का साइज बढ़ने से रोकेगा, बल्कि इन पोर्स को साफ करने में भी सहायता करेगा।
पोर्स की देखभाल करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (How To Use Besan To Clean Pores)
- बेसन
- गुलाब जल
गुलाब जल पोर्स की देखभाल कैसे करता है? (How To Take Care Of Big Pores)
- यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।
- त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
- यह स्किन के पोर्स की सही तरीके से देखभाल कर उनका साइज बढ़ने से रोके रखने में मददगार साबित होता है।
त्वचा पर बेसन लगाने के फायदे (DIY Pore Cleaning At Home)
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
पोर्स की देखभाल करने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और 2 से 3 चम्मच गुलाब जल की डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से नाक पर मौजूद पोर्स के ऊपर लगा लें।
- आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं।
- करीब 20 मिनट के बाद नाक चेहरे पर लगे पैक को साफ कर लें।
- इसके बाद आप नार्मल स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
- इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 से 4 बार तक इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करते रहने से आपके नाक पर मौजूद पोर्स का साइज मिनीमाइज हो जाएगा और चेहरे पर निखार भी नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको नोज स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करने के बाद खुले हुए पोर्स की देखभाल करने का यह आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों