मानसून में कर्ली हेयर की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या

बरसात के मौसम में कर्ली बालों का ध्यान रखना कुछ महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इनकी देखभाल करने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती है।
image

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होने के साथ-साथ बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप मानसून में कर्ली हेयर की देखभाल कर सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक बरसात के मौसम में कर्ली बालों का ध्यान रखना कुछ महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। इनकी सही तरीके से देखभाल की जाए, तो आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। ऐसे में आप अपने कर्ली बालों की केयर घर पर कर सकती हैं, वो भी कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती है।

1.सल्फेट फ्री शैंपू और माइल्ड शैंपू का करें इस्तेमाल

बरसात के मौसम में बालों के लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कर्ली हेयर की केयर करने के लिए आप सल्फेट फ्री शैंपू का चुनाव कर सकती हैं। आप चाहे तो माइल्ड शैंपू भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहेंगे।

2 - 2025-07-17T165023.804

यह भी पढ़ें:Garlic Hair Mask: लहसुन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं घर पर ये खास हेयर मास्क, बालों से जुड़ी परेशानी होगी कम

2.एंटीफ्रीज सीरम और सही कंडीशनर

कर्ली बालों वाली महिलाओं को कंडीशनर शैंपू से लेकर सीरम तक जितने भी हेयर प्रोडक्ट है, सभी ब्रांडेड कंपनी के चुनना चाहिए साथ ही इन्हें लगाने का सही तरीका भी आजमाना चाहिए। गलत तरीके से अगर आप कंडीशनर, सीरम या किसी भी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपके बालों को नुकसान हो सकता है। कम मात्रा में ही कंडीशनर का इस्तेमाल करें और रोजाना कंडीशनर लगाने से बचे। आप एक हफ्ते में एक से दो बार कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती है।

3.बाल धोना और सुखना

कर्ली वालों को धोते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे आप अपने बाल ज्यादा गर्म पानी से ना धोए। इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बजाय आप चाहे तो गुनगुना पानी या ठंडा पानी इस्तेमाल कर सकती है। आपको एक हफ्ते में काम से कम दो बार अपने बालों को धोना चाहिए। बालों को सुखाते वक्त आपको ड्रायर और स्ट्रेटनर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे भी मानसून में आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

1 - 2025-07-17T165027.625

यह भी पढ़ें:इन 2 हेयर मास्क से बाल हो सकते हैं हेल्दी और लंबे, ऐसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP