खूबसूरत दिखने के लिए मार्केट में कई ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन बाजार में मिलने वाली ये चीजें केमिकल की मदद लेकर तैयार की जाती हैं। वहीं गर्मी के मौसम में टैनिंग के कारण चेहरे का नूर खो जाता है।
वैसे तो त्वचा से टैनिंग को हटाने के लिए बेसन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन रोजाना बेसन को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकते हैं। आइये जनते हैं बेसन को रोजाना लगाने से क्या होता है। साथ ही, बताएंगे तानिंग हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं-
बेसन को रोजाना चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
बेसन में मौजूद तत्व त्वचा से ऑयल की मात्रा को कम कर देते हैं। इसे लगातार चेहरे पर लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है। वहीं ड्राईनेस बढ़ने के कारण स्किन इन्फेक्शन हो सकती है। हालांकि, बेसन टैनिंग को हटाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:Multani Mitti On Face: मुल्तानी मिट्टी की मदद से होंगे चेहरे के दाग-धब्बे कम, जानें कैसे?
टैनिंग को हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
गुलाब जल को चेहरे में लगाने के फायदे क्या हैं?
गुलाब जल चेहरे पर मौजदू पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करता है। वहीं इसके अलावा इसके इस्तेमाल से आप चेहरे पर मौजूद टैनिंग को हटा सकती हैं। इसे आप स्क्रब, फेस मास्क, फेस पैक या फेशियल में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके अलावा यह स्किन के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी कई रूपों में चेहरे पर लगाई जा सकती है। इसमें आप एलोवेरा जेल को मिलाकर फेस स्क्रब या फेस पैक की तरह चेहरे पर लगा सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बे हटाने में मुल्तानी मिट्टी सहायता करती है।
कच्चे दूध से स्किन को क्या फायदे होते हैं?
कच्चा दूध स्किन के लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है। एक तरफ यह त्वचा को जवां रखने में मदद करता है, तो दूसरी तरफ इसकी मदद से आप फेस पैक या स्क्रब बनाकर चेहरे पर मौजूद टैनिंग को हटा सकती हैं। वहीं यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
इसे भी पढ़ें:चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चा दूध, जानें तरीका
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको टैनिंग को हटाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों