ऐक्रेलिक नेल्स अपने हाथों को सुंदर दिखाने का एक आसान तरीका है। इससे आपको मनचाही लंबाई भी मिल जाती है और नाखून बढ़ाने का लंबा इंतजार भी नहीं करना होता। कुछ महिलाओं के नाखून नहीं बढ़ते या वह बढ़ा नहीं पाती, तो यह नकली नाखून का तरीका उनके लिए बेस्ट है। शादियों के लिए भी कई दुल्हनें नकली नाखून का ही इस्तेमाल करती हैं। जब इन्हें हटाने की बारी आती है, तो आप किसी ब्यूटी पार्लर प्रोफेशनल की मदद से इन्हें हटा भी देती हैं। इस काम के लिए आपका अच्छा खासा खर्चा भी होता है।
बार-बार ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने से तो अच्छा है कि आप इन्हें निकालने के लिए खुद ही कुछ तरीके सीख लें। इससे आपका पैसा भी बचेगा और वक्त भी! तो फिर क्या ख्याल है? चलिए जानते हैं कि घर पर ऐक्रेलिक नेल्स को कैसे हटाया जा सकता है?
नकली नाखूनों को हटाने के लिए एसीटोन सबसे अच्छा तरीका है। यह एक स्ट्रॉन्ग केमिकल होता है, जो ऐक्रेलिक नाखूनों को आसानी से हटा देता है। हालांकि कि आपको ऐसीटोन का इस्तेमाल बार-बार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :जेल मेनीक्योर से हाथों को नहीं होगा कोई नुकसान, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
एसीटोन एक ऐसा तरीका है, जिससे नकली नाखूनों को आसानी से हटाया या निकाला जा सकता है। मगर क्या आपको पता है कि इसके बिना भी आप नकली नाखूनों को आसानी से निकाल सकती हैं, कैसे? आइए जानें-
इसे भी पढ़ें :इन हैक्स को जानने के बाद नेल आर्ट करना हो जाएगा बेहद आसान
देखा घर पर नकली नाखून हटाना कितना आसान है? अब आप भी इन तरीकों को आजमा सकती हैं और पार्लर के मोटे खर्च से बच सकती हैं। हां, अगर आप कॉन्फिडेंट फील न करें, तो पार्लर जाकर किसी प्रोफेशनल से ही ऐक्रेलिक नेल्स हटवाएं।
उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे आगे तक शेयर करने में हमारी मदद करें। ब्यूटी टिप्स और ट्रेंड्स से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।