herzindagi
tips to make your hair healthy using egg

Hair Care Tips: डैमेज बालों को मजबूत बनाने में मदद करेंगी ये चीजें, जानें कैसे?

खूबसूरत बालों के लिए आपको सबसे पहले हेयर टाइप के अनुसार हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 17:15 IST

Damaged Hair Treatment:बदलते मौसम और सही तरीके से पोषण ने मिलने के कारण अक्सर हमारे बाल झड़ने लगते हैं। ऐसा अक्सर इनकी सही तरीके से देखभाल न करने व ज्यादा बाहरी केमिकल वाले ट्रीटमेंट को इस्तेमाल करने के कारण हो सकता है। बालों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों को आजमा सकती हैं।

तो आइये जानते हैं बालों को पोषण देने और इन्हें मजबूत रखने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन चीजों को बालों को आजमाने के फायदे क्या हैं- 

बालों को मजबूत बनाने ने लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

mustard oil for damaged hair

  • अंडा 
  • सरसों का तेल 

सरसों के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • सरसों का तेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।
  • बालों को नौरिश करने से लेकर फ्रीजीनेस को कम करने में सहायता करता है।
  • नए बाल उगाने से लेकर सही मात्रा में पोषण देने में मददगार साबित होता है।

अंडे को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • अंडे में विटामिन-ए और ई पाया जाता है जो बालों को घना बनाने में मदद करता है।
  • अंडा बालों को पोषण देने में मदद करता है।
  • इसमें नेचुरल प्रोटीन होता है, जो बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करता है।
  • अंडे के इस्तेमाल से बालों का टूटना भी कम होता है।
  • बालों की फ्रिजीनेस को भी कम करने के लिए अंडा काम में आता है।

इसे भी पढ़ें: Healthy Hair: डैमेज बालों को हेल्दी बनाने के लिए केले के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे गजब के फायदे

बालों को मजबूत बनाने का घरेलू उपाय क्या है?

damaged hair treatment

  • सबसे पहले एक बाउल में बालों की लेंथ के अनुसार अंडे को तोड़ लें।
  • इसे फैंट लें और इसमें 2 से 3 चम्मच सरसों के तेल की मिला लें।
  • इन दोनों को आपस में मिक्स करके स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
  • 2 घंटे तक इस हेयर मास्क को बालों में लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों में लगे तेल को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से हटा लें।
  • हफ्ते में 1 से 2 बार तक इस नुस्खे को आप बालों में आजमा सकती हैं।
  • लगातार इस नुस्खे को आजमाने से आपको कुछ ही दिनों में परिणाम नजर आने लग जाएगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको बालों की देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।