घने बालों की चाहत मानो अब केवल एक सपना बनकर रह गई हो। क्या आप भी ऐसा सोचती हैं? बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स असरदार होने के साथ-साथ नुकसानदेह ज्यादा होते हैं। इसलिए नियमित रूप से इनका उपयोग करने से बालों की दशा खराब हो जाती है।
ऐसे में महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। बालों को अगर प्रोटीन न मिले तो यह टूटने और झड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से बाल पतले हो जाते हैं। पतले बालों में हेयरस्टाइल अच्छे से नहीं बनता है और यह खुले भी अच्छे नहीं लगते हैं। घने बालों के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसके फायदे और उपयोग करने का तरीका? तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल।
अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें से सबसे अहम है प्रोटीन। बालों के लिए प्रोटीन कितना जरूरी है यह बात हम सभी जानते हैं। बालों के झड़ने से लेकर ग्रोथ तक की समस्या के लिए अंडे बेहद फायदेमंद होता है।
अंडे के पीले भाग में फैट पाया जाता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं। इसलिए जर्दी को कुछ हद तक सफेद भाग से ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि अंडे के सफेद भाग में आवश्यक पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं। इसमें बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे लगाने से स्कैल्प साफ रहता है। इसलिए बालों में इन दोनों का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, यह बालों के प्रकार पर भी निर्भर करता है।
घने बालों के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस अंडे को अपने बालों में लगाना है। (अंडे के सफेद भाग के फायदे)
इसे भी पढ़ें:Hair Care: पतले से पतले बाल भी हो जाएंगे घने और मोटे,बस ऐलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें: पतले बालों को मोटा बनाते हैं ये घरेलू नुस्खे, जो अच्छा लगे आजमाएं
बालों के लिए हेयर मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। आप घर पर ही घने बालों के लिए भी आसानी से मास्क बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।