चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा ये खास होममेड मिंट फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड मिंट फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को खूबसूरत बना सकती है और स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती है।
image

बरसात के मौसम में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान रहती है और अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती है, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड मिंट फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को खूबसूरत बना सकती है और स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती है।

होममेड मिंट फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। ऐसे में अब आप घर पर रहकर होममेड मिंट फेस पैक तैयार कर सकती है। इस फेसपैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2025-08-01T144037.926

मिंट फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • पुदीना की पत्ती
  • गुलाब जल
  • एलोवेरा जेल
  • टी ट्री ऑयल

मिंट फेस पैक बनाने का तरीका -

पुदीना से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।इसके लिए आप सबसे पहले ताजे पुदीना की पत्ती को मिक्सर या ग्राइंडर में पीसकर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल कर उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स कर दें।आप इसमें टी ट्री ऑयल भी शामिल कर सकती है।

1 - 2025-08-01T144040.201

इन बातों का रखें ध्यान

अब इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर आप अपने चेहरे पर 30 मिंट के लिए लगा सकती है। 30 मिंट बाद आप अपने चेहरे को धो सकती है। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह वॉश कर ले। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP