Glowing Skin Tips: पार्टी में जाने का अचानक बन गया है प्लान, इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं एक्सपर्ट का बताया यह फेस मास्क

Instant Glow Face Mask: यदि आप भी चाहती हैं कि पार्टी में जानें से पहले आपका चेहरा हीरे की तरह मिनटों में चमकने लगे तो आज हम आपको एक होममेड इंस्टेंट ग्लो फेस मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको ब्यूटी एक्सपर्ट ने हमें बताया है।
get glowing skin

हर कोई चाहता है कि पार्टी या किसी भी फंक्शन में जाने से पहले उसका चेहरा एकदम हीरे की तरह चमकने लगे। ताकि पार्टी में उसके लुक में चार-चांद लगा जाएं और हर कोई बस आपको देखता ही रह जाएगा। ऐसे में हम पार्टी में जाने से कई दिनों पहले ही फेशियल, क्लीन-अप करवाने या खुद करने लगते हैं, लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि कहीं अचानक से जाने का प्लान बन जाता है और हमारा चेहरा पार्टी के अकॉर्डिंग काफी डल लगता है। ऐसे में आप क्या करती हैं? आपके साथ भी ऐसा कभी-न-कभी जरूर हुआ ही होगा।

अक्सर ऐसा मोमेंट आ जाता है कि हमें कुछ ही घंटों या अगले दिन पार्टी या किसी फंक्शन में जाना होता है। ऐसे में हमारे पास न तो पार्लर जाने का समय होता है और न ही ऐसा पॉसिबल होता है कि हम कुछ बाहर से लाकर अपने फेस पर कुछ कर पाएं। ऐसे में हमारे सामने एक मुसीबत खड़ी हो जाती है। अब करें तो क्या करें। ऐसे में आज हम आपके लिए एक सोल्यूशन लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप अपने फेस पर इंस्टेंट पार्टी ग्लो ला सकती हैं। जी हां अपने एकदम सही सुना दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में एक होममेड फेस मास्क बनाने और अप्लाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमारे साथ साझा किया है। इस फेस मास्क की मदद से आप मिनटों में अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं। आइए जानें इसको कैसे आप घर मिनटों में तैयार कर सकती हैं।

होममेड इंस्टेंट ग्लो फेस मास्क

skin care tips

सामग्री

homemade face mask

  • मिल्क पाउडर- दो बड़े चम्मच
  • शहद- 1 बड़ा चम्मच
  • दही- 1 बड़ा चम्मच

ये भी पढ़ें: Vitamin C Face Mask: चेहरे की रौनक आएगी वापस, घर पर बनाएं ये विटामिन सी फेस मास्क

बनाने का तरीका

instant glow face mask

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में मिल्क पाउडर लेना है।
  • अब उसमे आप शहद और दही डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • यदि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो आप गुलाब जल या पानी भी मिक्स कर सकती हैं।
  • इसको फेस पर अप्लाई करने से पहले आप चाहे तो कॉफी पाउडर से स्क्रब भी कर सकती हैं।

beauty tips

  • इसके बाद आप इस फेस मास्क को अप्लाई करें।
  • करीब 10-15 मिनट तक आप इसे फेस पर लगा रहने दें।
  • जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो आप मसाज करते हुए इसे नार्मल पानी से वॉश कर लें।

ये भी पढ़ें: गुलाब जैसा खिलेगा चेहरा बस ये DIY फेस मास्क करें ट्राई

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP