सफेद बालों से लेकर झड़ने तक की समस्या को कम करेंगे ये होममेड हेयर रिंस

हेल्दी बालों के लिए सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि आपका हेयर टाइप कैसा है, ताकि आप बालों के टेक्सचर अनुसार देखभाल कर सकें। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-08-09, 13:05 IST
tips to make hair rinse for hair problems

बाल सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन्हें हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से बाल खराब हो जाते हैं। यानी बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। यही नहीं, बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। कई बार बालों की ग्रोथ ही रूक जाती है। क्या आपने हेयर रिंस के बारे में सुना है? बालों को स्वस्थ रखने के लिए हेयर रिंस का इस्तेमाल किया जाता है। आप लंबे बालों से लेकर डैंड्रफ तक की समस्या को कम करने के लिए इन होममेड हेयर रिंस का उपयोग कर सकती हैं। चलिए जानते हैं हेयर प्रॉब्लम्स के अनुसार हेयर रिंस बनाने का तरीका।

क्या होता है हेयर रिंस?

हेयर रिंस लिक्विड फॉर्म में होता है। इसका इस्तेमाल बालों को शैंपू करने के बाद किया जाता है। हेयर रिंस के उपयोग से बालों में शाइन से लेकर ऑयल को कम करने में मददगार है।

सफेद बालों के लिए क्या करें

what to do for white hair problem

केमिकल ट्रीटमेंट और मेलालिन की कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। बालों की सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से भी बाल सफेद हो जाते हैं। सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए आप हेयर रिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेयर रिंस कैसे बनाएं

  • एक चम्मच शिकाकाई पाउडर में एक चम्मच रीठा पाउडर, एक चम्मच आंवला पाउडर में 2 कप पानी चाहिए होगा।
  • 2 कप पानी को अच्छे से उबाल लें। अब इसमें एक चम्मच शिकाकाई पाउडर, एक चम्मच रीठा पाउडर और एक चम्मच आंवला पाउडर डालें।
  • इस पानी को करीब 10 मिनट के लिए उबलने दें।
  • हेयर रिंस का इस्तेमाल करने से पहले बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
  • अब इस हेयर रिंस से बालों को धो लें।
  • करीब 10 मिनट ठंडे पाने से दोबारा हेयर वॉश कर लें।
  • जब भी आप अपने बालों को धोएं, तब इस हेयर रिंस का इस्तेमाल करें।
  • आपको कुछ समय में फर्क नजर आने लगेगा।

हेयर फॉल को कम करने के लिए हेयर रिंस कैसे बनाएं?

what to do for hair fall ()

गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और बालों पर सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करने की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। मौसम भी झड़ते बालों का एक कारण है। मानसून के मौसम में बाल सबसे ज्यादा टूटते हैं।

बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए हेयर रिंस फायदेमंद होते हैं। बालों में मेथीदाने का उपयोग किया जाता है। हेयर रिंस बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • 1 कप पानी में 2 चम्मच मेथी के दाने को रातभर भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह मेथी के दानों का पानी को छानकर एक बोतल में भर लें।
  • इस पानी में 3 बूंद लैवेंडर या रोजमेरी ऑयल मिक्स करें।
  • बालों को शैंपू से धोने के बाद मेथी दाने के पानी से बालों को गीला कर लें।
  • करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से बालों को धोएं।

ड्रैंडफ होने पर क्या करें?

homemade hair rinse for dandruff

केवल सर्दी के मौसम में ही नहीं, डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो कभी भी हो सकती है। डैंड्रफ के कारण स्कैल्प सफेद नजर आता है। यही नहीं, इसके कारण इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए रूसी की समस्या से समय रहते ही निजात पा लेना चाहिए। डैंड्रफ को कम करने के लिए आप हेयर रिंस का उपयोग कर सकती हैं।

  • एक कप पानी में एक छोटा नींबू का रस निचोड़ लें।
  • नींबू का रस डैंड्रफ के लिए कारगर घरेलू उपाय है।
  • इसे स्कैल्प पर अच्छे से स्प्रे कर लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि नींबू सेंसिटिव स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

लंबे बालों के लिए कैसे बनाएं हेयर रिंस?

भला लंबे बाल किसे नहीं पसंद? लेकिन कई चीजें बालों की ग्रोथ में रूकावट बनते हैं। इनमें खानपान से लेकर केमिकल ट्रीटमेंट तक शामिल हैं। लंबे बालों के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। बालों की ग्रोथ के लिए चावल का पानी काम आएगा।

चावल के पानी से कैसे बनाएं हेयर रिंस?

  • चावल को अच्छे से धो लें।
  • अब 3 चम्मच चावल में 1 कप पानी मिला लें।
  • इसे रातभर भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह छलनी की मदद से पानी को छान लें।
  • अब रात भर चावल के पानी को फर्मेंट होने के लिए रख दें।
  • लीजिए तैयार है राइस वाटर से बना हेयर रिंस।
  • बालों को वॉश करने के बाद इस रिंस का उपयोग करें। करीब 10 मिनट बाद दोबारा बाल धोएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • कब करना चाहिए हेयर रिंस का इस्तेमाल?

    बालों में हेयर रिंस का उपयोग हेयर वॉश करने के बाद करना चाहिए।