Coffee Face Scrub: इन 3 तरीकों से घर पर बनाएं कॉफी स्क्रब, मिलेंगे ये गजब के फायदे

Coffee Skin Care: कई सारे लोग सुबह उठकर सबसे पहले कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन आप चाहे तो इसे अपने स्किन केयर में शामिल कर सकती हैं।

Coffee scrub for skin care ideas

Coffee Scrub: कई सारे ऐसे लोग होते हैं जो कॉफी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कॉफी पीकर एक रिफ्रेशिंग सा फील होता है। आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए भी कर सकती हैं। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। पोर्स क्लीन होते हैं और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।

कॉफी एक अच्छा एक्सफोलिएटर है, इसलिए आप इसकी मदद से कॉफी स्क्रब कर सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने का तरीका और लगाने का तरीका इंस्टाग्राम पर शेयर किया डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सलोनी वोहरा ने जिसमें उन्होंने बताया कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। डॉ. सलोनी अक्सर ब्यूटी से रिलेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और नए तरीके लोगों के साथ शेयर करती है।

कॉफी और कोकोनट ऑयल स्क्रब (How To Make Coffee And Coconut Oil Scrub)

Coffee scrub for skin

स्किन के लिए कॉफी और कोकोनट ऑयल दोनों ही काफी अच्छे होते हैं। इनके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद गंदगी साफ होती है साथ ही स्किन सॉफ्ट बनी रहती है। इसलिए आपको भी इसका स्क्रब बनाकर स्किन पर ट्राई करना चाहिए।

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
  • अब इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें।
  • फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फेस पर लगाएं।
  • इसके बाद हाथों से चेहरे पर लगे स्क्रब को रब करे और स्क्रब करें।
  • इस प्रक्रिया को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही करते रहें।
  • फिर एक सॉफ्ट टॉवल से चेहरे को साफ कर लें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इसे लगाने से आपके चेहरे की टैनिंग और ड्राईनेस दूर हो जाएगी।

टिप्स: आप चाहे तो इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं।

कॉफी और शहद फेस स्क्रब (Coffee And Honey Face Scrub)

Honey and coffee scrub

आप घर पर अलग-अलग चीजों को मिक्स करके स्क्रब बना सकती हैं। जिससे आपका चेहरे पर कोई केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही आपकी स्किन इवन टोन नजर आएगी। आप शहद और कॉफी को मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

  • इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच कॉफी पाउडर (कॉफी स्क्रब) लें।
  • फिर इसमें 2-3 बूंदें नारियल के तेल की एड करें।
  • अब इसमें 2 चम्मच शहद को एड करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • इसके लिए आपको हाथों को सर्कुलर मोशन में घूमना है।
  • अब इसे टॉवल की मदद से साफ करें और चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इससे चेहरे की स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

कॉफी और बादाम तेल का स्क्रब (How Do You Make Almond Oil Coffee Scrub)

Skin glowing for Coffee scrub

जिस तरीके से कॉफी स्किन के लिए काफी अच्छी होती है वैसे ही बादाम का तेल भी काफी अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए।

  • इसके लिए सबसे पहले 1/2 कप कॉफी पाउडर लें।
  • अब इसमें 1/4 बादाम का तेल मिक्स करें।
  • आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिक्स कर सकती हैं।
  • इसके बाद अच्छे से ये सारी चीजें मिक्स करें।
  • अब इन्हें चेहरे पर अप्लाई करें और सर्कुलर मोशन में हाथों को घूमाएं।
  • 10-15 मिनट इस स्क्रब (स्क्रब इस्तेमाल करने का तरीका) को करने के बाद टॉवल से अपना चेहरा साफ कर लें।
  • फिर मॉइश्चराइजर लगा लें, इससे स्किन इवन नजर आएगी।
  • इस तरीके से आप कॉफी स्क्रब कर सकती हैं और स्किन ग्लोइंग बना सकती हैं।

नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए तरीके से आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • कॉफी स्क्रब के क्या फायदे होते हैं?

    इससे झुर्रियां, दाग धब्बे और ड्राइनेस की समस्या दूर हो जाती है।