herzindagi
how to make cleanser for dry skin

ड्राई स्किन को साफ और मॉइश्चराइज रखने के लिए इन होममेड क्लींजर का करें इस्तेमाल

ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए घरेलू चीजें ही काम आती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-11-24, 11:38 IST

सर्दियों में सबसे ज्यादा ड्राई स्किन परेशान करती है। इस मौसम में ड्राई पैचेस, फ्लेकी स्किन और इचिनेस होने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय आपको केवल फेस क्लींजर की जरूरत पड़ेगी। ऐसा क्लींजर जो आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करके स्किन को साफ रखे। अब आप सोच रहे होंगे कि फेस वॉश क्यों नहीं? क्योंकि इसमें केमिकल होता है और केमिकल एक समय बाद त्वचा को बेजान बना देता है।

अब आपको लग रहा होगा कि क्लींजर भी आपको बाजार से खरीदना पड़ेगा, ऐसा नहीं है। आप नेचुरल चीजों की मदद से भी अपने फेस को क्लींज कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही ड्राई स्किन के लिए क्लींजर बनाना सिखाएंगे, जो आपकी त्वचा को सूट करेगा। साथ ही बताएंगे कि फेस वॉश और क्लींजर में क्या अंतर होता है।

क्लींजर क्या होता है?

what is cleanserजैसा कि कुछ हद तक इसके नाम से पता चलता है, क्लींजर वह प्रोडक्ट है जिसके इस्तेमाल से गंदगी साफ हो जाती है। क्लींजर कुछ भी हो सकता है। डेटेरेजेंट से लेकर ऐसी कोई चीज जो क्लीनिंग के लिए बनी हो।

क्लींजर और फेस वॉश में अंतर?

क्या आप जानते हैं क्लींजर और फेस वॉश दोनों का काम अलग अलग होता है। क्लींजर को हमेशा फेस वॉश करने से पहला लगाया जाता है। फेस वॉश आपकी स्किन को फ्रेश और क्लीन बनाता है। वहीं क्लींजर गंदगी, मेकअप, ऑयल और डेड स्किन को रिमूव करता है। (पानी से चेहरा धोने के फायदे)

इसे भी पढ़ें:Dry Skin Problems: ड्राई स्किन वाली महिलाओं को फॉलो करना चाहिए यह नाइट केयर रूटीन

दूध से बनाएं क्लींजर

how to make milk cleanser for dry skinक्या आप दूध पीती हैं? शायद इसलिए क्योंकि दूध में विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए जरूरी है। इसी तरह दूध हमारी स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। स्किन के लिए दूध किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप ड्राई स्किन से परेशान हैं तो आपको अपने ब्यूटी रूटीन में दूध को शामिल करना चाहिए।ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें:पनी ड्राई स्किन में नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स


आवश्यक सामग्री

  • 3 चम्मच दूध
  • चुटकी भर हल्दी

क्या करें?

  • एक बाउल में 3 चमच दूध के साथ चुटकी भर हल्दी डालें।
  • इन दो चीजों को मिक्स कर लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 2 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • अब एक सूखे तौलिए से अपना चेहरा पोंछ लें।

नोट: दूध को उबलने के बाद इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए त्वचा के लिए कच्चा दूध फायदेमंद होता है।

ऑलिव ऑयल से बनाएं फेस क्लींजर

how to make olive oil cleanser for dry skinऑलिव ऑयल का इस्तेमाल बालों और त्वचा दोनों पर किया जाता है। स्किन को रूखा होने से बचाने के लिए आप जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 1/2 कप ऑलिव ऑयल
  • 2 चमच ग्लिसरीन
  • थोड़ा सा पानी

क्या करें?

  • किसी बर्तन में 1/2 कप, 2 चम्मच ग्लिसरीनऔर थोड़ा सा पानी डालें।
  • इन्हें अच्छे से मिलाकर एक बोतल में स्टोर कर लें।
  • जब भी आपको फेस क्लीन करना हो तो आप इस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करके जरूर देखें। साथ ही स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।