Fri Mar 20, 2026 | Updated 05:08 PM IST HZ Awards 2026
Homemade tips for wrinkles Skin

उम्र से पहले चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर आप भी उम्र से पहले चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों से परेशान है तो इसके लिए इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-29, 16:26 IST

Best Wrinkle Home Remedies: आजकल के बदलता लाइफस्टाइल हमारे शरीर के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बदलते ही हमारे शरीर में कई सारे बदलाव आने लगते हैं। इन सभी चीजों का असर हमारे चेहरे पर दिखाई देता है जैसे उम्र से पहले दिखने वाली झुर्रियां। कई सारी लड़कियां इन्हें छुपाने के लिए स्किन से जुड़ी एक्सरसाइज करती हैं तो कोई इसके लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप चाहे तो घरेलू नुस्खों को भी ट्राई करके झुर्रियों की समस्याओं को कम कर सकती हैं।

एग व्हाइट मास्क का करें इस्तेमाल (Egg White Mask For Wrinkle)

Egg white for wrinkle

अगर आपके चेहरे पर भी उम्र से पहले झुर्रियां दिखने लगी है तो इसके लिए आप एग व्हाइट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से आपकी स्किन टाइट होगी, साथ ही ग्लोइंग भी दिखाई देगी।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में अंडे को तोड़कर येलो पार्ट हटाकर व्हाइट पार्ट को उसमें डालना है।
  • फिर इसे अच्छे से बीट करना है।
  • इससे बनने वाले मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • जब ये ड्राई हो जाए तो पानी से अपने चेहरे को साफ करना है। 
  • इसके इस्तेमाल से आपका चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां कम हो जाएगी। 
  • टिप्स: आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार कर सकती हैं।

ग्रीन-टी का करें चेहरे पर इस्तेमाल (Green Tea For Face)

Green tea for wrinkle

आप झुर्रियों को लेकर परेशान हैं तो इसके लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी फेस पर मौजूद झुर्रियां (माथे की झुर्रियां दूर करने का तरीका) कम हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को टाइट रखने में मदद करते हैं।

  • इसके लिए पहले टी बैग को बाउल में पानी डालकर अच्छे से उबालें।
  • अब इस पानी को ठंड़ा होने के लिए रख दें।
  • फिर इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और फेस पर अप्लाई करें।
  • इसे आप रातभर लगाकर सो सकती हैं।
  • इसके इस्तेमाल से झुर्रियों की समस्या कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें झुर्रियों की समस्या को कम करने के तरीके

इन तरीकों को ट्राई करें और समय से पहले होने वाली झुर्रियों को दूर करें। ऐसे और भी घरेलू नुस्खें हैं जिन्हें ट्राई करके आप स्किन से जुड़ी समस्या (आंखों की झुर्रियां करें दूर) दूर कर सकती हैं।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि क्या यह आपकी स्किन के लिए सही है। आप चाहे तो स्किन एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Anti Ageing Tips: झुर्रियों को रोकने के लिए फेस क्रीम और मास्‍क घर पर बनाएं

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।