क्या आपके अंडरआर्म्स से बदबू आती है? क्या ये बदबू कई बार आपको सबके बीच में शर्मिंदा कर देती है? क्या इस बदबू का कारण जरूरत से ज्यादा पसीना है ? क्या आप इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं ? दरअसल बदबूदार अंडरआर्म्स भले ही एक आम समस्या हो लेकिन ये आपके आत्मविश्वास को कम सकती है। भले ही डिओडोरेंट या रोल-ऑन गर्मियों में बदबूदार अंडरआर्म्स के लिए एक त्वरित समाधान क्यों न हो लेकिन इसका असर ख़त्म होते ही ये समस्या फिर से होने लगती है।
जब शरीर से पसीना निकलता है तो हमारी त्वचा की सतह पर रहने वाले बैक्टीरिया प्रोटीन को तोड़ देते हैं और कुछ विशिष्ट एसिड यौगिक निकलते हैं, जिससे शरीर के कुछ हिस्सों से तीखी गंध आने लगती है। ये एक ऐसी समस्या है जो आसानी से कुछ घरेलू नुस्खों द्वारा दूर की जा सकती है। आप भले ही इस समस्या से कई सालों से परेशान हों लेकिन इन नुस्खों से आप कुछ ही दिनों अंडरआर्म्स से बदबू की समस्या को दूर कर सकती हैं।
हमारा शरीर पसीने की ग्रंथियों से ढका हुआ है क्योंकि पसीना एक ऐसा आवश्यक तरल है जो हमें ठंडा करने में मदद करता है। जब पसीना शरीर से बाहर निकलता है तब शरीर को भीतर तक ठंडक मिलती है। इसी वजह से पसीना शरीर का एक आवश्यक तत्व है। पसीने की ग्रंथियां मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं- एक्क्राइन और एपोक्राइन। एक्क्राइन ग्रंथियां शरीर के अधिकांश हिस्से को कवर करती हैं और सीधे त्वचा की सतह पर खुलती हैं। इसके विपरीत, एपोक्राइन ग्रंथियां उन क्षेत्रों में होती हैं जिनमें बहुत सारे बालों के रोम होते हैं, जैसे कमर और अंडरआर्म्स । त्वचा की सतह तक खुलने के बजाय, एपोक्राइन ग्रंथियां बाल कूप में खाली हो जाती हैं और फिर सतह तक खुल जाती हैं। जब शरीर गर्म होता है, तो एक्क्राइन ग्रंथियां पसीना छोड़ती हैं जो आपके शरीर को ठंडा करता है। आपके द्वारा खाए गए कुछ खाद्य पदार्थ और पेय, साथ ही साथ कुछ दवाएं भी एक्राइन पसीने की गंध का कारण बन सकती हैं। वैसे तो इस गंध को घरेलू नुस्खों से दूर किया जा सकता है लेकिन यदि ये समस्या जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।
अंडर आर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा प्रभावी रूप से काम करता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज करें। इसे अंडरआर्म्स में थोड़ी देर के लिए लगाए रखें और हल्का सूखने पर पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें:Glass Skin पाने के लिए इस्तेमाल करें चावल का फेस पैक
1 कप एप्पल साइडर विनेगर लें और उसमें 1/2 कप पानी मिलाएं। इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर रोज रात को सोने से पहले अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को 15 दिन तक नियमित रूप से दोहराएं। ऐसा करने से अंडरआर्म्स की बदबू पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
यदि आपके अंडर आर्म्स से ज्यादा बदबू आती है तो इसे दूर करने के लिए आलू के पतले स्लाइस काट कर अपने अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक रगड़ें। इसे पानी से धो लें और इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम 4 दिन या नियमित रूप से दोहराएं। इस नुस्खे से अंडरआर्म्स की बदबू दूर हो जाएगी।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई सौंदर्य तरीकों से किया जाता है। अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए इस जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं और 5 मिनट तक मसाज करें। इसे अंडरआर्म्स पर रातभर के लिए लगाकर छोड़ दें और सुबह पानी से धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से 15 दिनों के लिए आजमाएं। पसीने की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। आप एलोवेरा जेल की जगह एलोवेरा की पत्तियों को काटकर भी अंडर आर्म्स में रगड़ सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:शेविंग करने से अंडरआर्म्स हो गए हैं काले तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए नींबू के छिलके को कम से कम 15 मिनट तक बदबू वाली जगह पर रगड़ें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराएं और नहाने के पानी में नींबू के छिलके डालकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह इसी पानी से नहाएं। ये पानी शरीर की बदबू दूर करने का अच्छा उपाय है।
उपर्युक्त सभी नुस्खे अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए कारगर हैं लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें और विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।