थकान या फिर अच्छे से नींद ना लेने के कारण कई बार ऐसा होता है कि हमारे आंखों के नीचे सूजन होने लगती हैं। आमतौर पर यह सुबह के समय होता है। इस दौरान चेहरे पर आंखों के नीचे काफी ज्यादा सूजन होती है। इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय अपना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घरेलू उपायों के बारें बताएंगे इन चीजों की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को मिनटों में हटा सकती हैं।
आंखों के नीचे की सूजन टी बैग्स से हटाएं
टी बैग्स की मदद से आप अपनी आंखों के नीचे की सूजन से छुटकारा पा सकती है। टी बैग में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसकी मदद से आपके आंखों के नीचे की सूजन भी हट जाएगी और अगर आपको डार्क सर्कल से भी छुटकारा दिलाएगा।
आंखों के नीचे की सूजन खीरा से हटाए
खीरा की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को मिनटों में गायब कर सकती है। इसके लिए आपको कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। आपको सुबह- सुबह अपनी आंखों पर खीरा का एक स्लाइस रखना होगा। यह आपको आंखो की समस्या को भी दूर करेगा और साथ ही इससे आंखों की नीचे की सूजन कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे सूजन को कम करते हैं ये 3 अचूक नुस्खे, डार्क सर्कल्स भी होते हैं दूर
आंखों के नीचे की सूजन गुलाब जल से हटाए
आप अपनी आंखों के नीचे की सूजन को हटाने के लिए गुलाब जल की सहायता ले सकती हैं। गुलाब जल की मदद से आपके आंखों का सूजन मिनटों में गायब हो जाएगा। कोशिश करें की गुलाब जल का इस्तेमाल रोजाना करें। इसकी मदद से आपके आंखों को काफी ठंडक मिलेगी। इन घरेलू सामान की मदद से आप अपने आंखों के नीचे की सूजन को हटा सकते हैं।(पफी आईज से मिल सकती है राहत)
इसे भी पढ़ें: रोशनी चोपड़ा से जानिए आंखों के नीचे की सूजन को चम्मच से कैसे करें दूर
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। इसके साथ ही आपको स्किन एक्सपर्ट की भी सलाह लेनी चाहिए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों