
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन दिनों तो Korean Glass Skin का क्रेज भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि, जब भी ग्लोइंग स्किन की बात होती है तो लड़कियां बस चेहरे का ही ही ख्याल रखती हैं।
हाथों को तो नजरअंदाज ही कर दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप एक रुपये की चीज से कोरियन स्टार्स वाले दूध जैसे गोरे हाथ पा सकती हैं? जी हां, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। ये एक चीज हम सभी के घरों में होती है। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आप कैसे एक रुपये से भी कम में दूध जैसे गोरे हाथ पा सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1776407380002.jpg)
चावल तो हम सभी के घरों में होता है और ये रोजाना लंच या डिनर में बनता ही है। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि चावल का पानी स्किन को क्लीन करने, मुलायम बनाने और शाइन देने में काम आता है। Korean Skincare में तो चावल के पानी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इसमें ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और उसे हेल्दी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: बाजार की महंगी क्रीम नहीं, ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्ती Cream, मिलेगा शीशे सा निखार
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ग्लास स्किन चाहिए, तो रात में सोने से पहले करें ये एक काम; शीशे जैसी चमक उठेगी त्वचा
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं Aloe Vera, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
अगर आप ऊपर बताए गए दोनों तरीकों को नहीं फॉलो करना चाहती हैं तो चावल के पानी को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉटन से चावल के पानी को हाथों पर लगाएं और सूखने दें। इससे स्किन क्लीन होती है।
आप हफ्ते में इसका दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे धीरे-धीरे हाथों का रंग साफ होने लगेगा। आपके हाथ भी पहले से ज्यादा सॉफ्ट नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चिलचिलाती गर्मी में भी स्किन को ठंडक पहुंचाएगा ये Ice Cube, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
तो अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने हाथों को दूध जैसा गोरा बनाना चाहती हैं तो ये तरीका आजामा सकती हैं। इससे आपके हाथ भी कोरियन स्टार्स जैसे खूबसूरत नजर आने लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।