कटी-फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाएगा यह घरेलू नुस्खा, जानें कैसे?

Cracked Heels Treatment: पैरों की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना रात को सोने से पहले फुट केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।

tips to do take care of cracked heels

how to heal cracked feet overnight: हम सभी चाहते हैं कि हमारे पैर खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम आए दिन नए से नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर पैरों में ड्राईनेस बढ़ जाती है और वे कटने-फटने लगते हैं।

खूबसूरत पैर पाने के लिए आपको रोजाना फुट केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसा घरेलू उपाय जिसकी मदद से आप आसानी से कटे-फटे पैरों की सही तरीके से देखभाल कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इस घरेलु नुस्खे से मिलने वाले फायदे-

फटी एड़ियों पर किन चीजों का करें इस्तेमाल?

curd for cracked heels

  • दही
  • शहद

दही को पैरों में लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
  • फटी एड़ियों को रिपेयर करने में सहायता करता है। (घर पर पेडीक्योर कैसे करें)
  • इसमें मौजूद तत्व डार्क स्पॉट्स जैसे कई काले निशानों को साफ करने में मदद करती हैं।

शहद को पैरों पर लगाने के फायदे

  • शहद त्वचा में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें:फटी एड़ियों को बनाना है सॉफ्ट? सोने से पहले आजमाएं यह घरेलू उपाय और देखें असर

फटी एड़ियों की देखभाल करने का उपाय

foot care routine

  • फटी एड़ियों की देखभाल सबसे पहले एक बाउल में 2 से 4 चम्मच दही डालें।
  • इसमें करीब 3 से 4 चम्मच शहद की मिलाएं।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पैरों की एड़ियों पर लगा लें।
  • इसे एड़ियों पर कम से कम 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • चाहे तो हल्के हाथों के दबाव से मसाज भी पैरों पर कर सकती हैं।
  • पानी और कॉटन की मदद से पैरों की एड़ियों पर लगे शहद और दही को साफ कर लें।
  • इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कुछ ही दिनों में इस घरेलू नुस्खे का असर आपको नजर आने पड़ेगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको फटी एड़ियों सॉफ्ट बनाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP