Eye Makeup Tips: आई मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल, लुक दिखेगा खूबसूरत

आई मेकअप करने से पहले आपको आंखों की शेप को सही तरीके से जान लेना चाहिए और उसी के हिसाब से परफेक्ट तरीके से सूट करने वाले आई लुक को चुन

tips to do natural looking eye makeup hindi

Eye Makeup Tips For Beginners: मेकअप करना हम सभी काफी पसंद करते हैं। वहीं फुल मेकअप की बात करें तो इसमें आई मेकअप का रोल बहुत अहम होता है और इसे करने से के लिए आपको कई बातों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका लुक आकर्षक नजर आए।

वहीं मेकअप ट्रेंड्स रोजाना कुछ नया लेकर आते हैं। इस हिसाब से आजकल नेचुरल लूकिंग आई मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस लुक को परफेक्ट तरीके से कर पाना बिल्कुल भी बच्चों का खेल नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आसान मेकअप हैक्स और टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से किसी भी फंक्शन के लिए नेचुरल लूकिंग आई मेकअप को कर सकती हैं।

किस समय के लिए बेस्ट रहता है नेचुरल लूकिंग आई मेकअप ?

natural eye makeup

नेचुरल लूकिंग मेकअप में ज्यादा कलर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और इसी वजह से इस तरह के आई मेकअप को ज्यादातर दिन के समय के लिए बेस्ट माना जाता है। यह आपके ओवरऑल मेकअप लुक को काफी सटल और सॉफ्टनेस देने में सहायता करेगा।

नेचुरल लूकिंग आई मेकअप करने के लिए किन कलर कॉम्बिनेशन का करें इस्तेमाल?

नेचुरल लूकिंग मेकअप करने के लिए आपको कलर कॉम्बिनेशन के लिए काफी सटल और लाइट कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप बेज, पिंक और लाइट ब्राउन कलर पैलेट कलर की पैलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान

नेचुरल लूकिंग आई मेकअप करने का आसान तरीका

minimal makeup

  • आई मेकअप को नेचुरल लुक देने के लिए सबसे पहले आप आंखों के ऊपर मेकअप बेस का इस्तेमाल करें।
  • बेस के लिए आप मेकअप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके बाद इसे सेट करने के लिए मेकअप पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर ब्राउन कलर चुन रही हैं तो इसके लिए आप मेकअप ब्रोंजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे आंखों पर लगाने के लिए छोटे साइज का ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं अगर आप आंखों को हैवी लुक देना चाहती हैं तो बारीक ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके अलावा चाहे तो आंखों में काजल लगा सकती हैं।

अगर आपको आई मेकअप को नेचुरल लुक देने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP