इन चीजों का इस्तेमाल कर घर पर करें मिल्क फेशियल, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। ऐसे में अब आप घर पर रहकर मिल्क फेशियल कर सकती हैं।
image

हर महिला चाहती है कि वह बेदाग और चमकती त्वचा पाएं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और दमकती त्वचा पाने के लिए काफी प्रयास करती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे फेशियल के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

घर पर करें मिल्क फेशियल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। ऐसे में अब आप घर पर रहकर मिल्क फेशियल कर सकती हैं। आईए जानते हैं मिल्क फेशियल के लिए जरूरी सामग्री-

2 - 2025-07-30T145304.167

मिल्क फेशियल के लिए सामग्री -

  • कच्चा दूध
  • गुलाब जल
  • दही
  • शहद
  • चावल का आटा

मिल्क फेशियल करने का तरीका

घर पर रहकर मिल्क फेशियल करने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में कच्चा दूध निकाल लें।

अब कॉटन पेट की मदद से पूरे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी कम होगी।

दूध से चेहरे की मसाज आपको कम से कम 5 मिनट तक करना है। इसके बाद आप दूध से स्क्रबिंग कर सकती हैं।

दूध से स्क्रबिंग करने का तरीका -

दूध से स्क्रबिंग करने के लिए आप एक कटोरी में कच्चा दूध, चावल का आटा, शहद और गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।

इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर रखें, फिर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।

इससे चेहरे पर जमी गंदगी और डेड स्किन कम होगी और चेहरा खूबसूरत दिखेगा। चेहरे को धोने के बाद कच्चे दूध से फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

1 - 2025-07-30T145305.822

यह भी पढ़ें:रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

कच्चे दूध से फेस पैक बनाने का तरीका -

घर पर कच्चे दूध से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में चावल का आटा ले।

चावल के आटे में दही और गुलाब जल ऐड कर दें। ऊपर से थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर इस पेस्ट को तैयार कर ले।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें।

चेहरे की सफाई करें -

अब आखरी में आप फ्रिज में रखें ठंडा दूध को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगा ले। आप इसे गर्दन पर भी लगा सकती हैं।

उसके बाद हल्के हाथों से दूध को थपथपा ले और इसे सूखने दें। थोड़ी देर बाद आप अपना चेहरा धो सकती हैं। इससे आपको काफी हद तक असर देखने को मिलेगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP