मेकअप में कैरी करना है पर्पल कलर, यहां से लें आईडियाज

अगर आप पर्पल कलर को अपने मेकअप का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे एक नहीं बल्कि कई डिफरेंट तरीके से शामिल कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।

 

beauty makeup purple colour in your makeup

पर्पल एक ऐसा कलर है, जो देखने में बेहद ही ब्राइट लगता है। इसलिए इसे अक्सर लड़कियां अपने आउटफिट में कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार पर्पल कलर को सिर्फ आउटफिट के रूप में ही कैरी करें। यह मेकअप में भी उतना ही खास लगता है। खासतौर से, मानसून के मौसम में जब आप अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो ऐसे में जरूरी हैं कि आप पर्पल कलर को अपने मेकअप का हिस्सा बनाएं। यह एकदम से आपके फेस को एक ब्राइट लुक देता है। हालांकि यह आवश्यक है कि आप पर्पल कलर को एक स्मार्ट तरीके से मेकअप में कैरी करें। अगर आप इसे अप्लाई करते समय ओवर डू करती हैं या फिर पर्पल मेकअप एप्लीकेशन के दौरान गड़बड़ करती हैं तो इससे पूरा लुक बिगड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको पर्पल कलर को मेकअप में शामिल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं-

लगाएं आईलाइनर

purple colour in your beauty makeup inside

अगर आप पर्पल कलर को अपने आईमेकअप का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे आईलाइनर की तरह अप्लाई करें। वैसे भी इन दिनों कलर्ड लाइनर काफी चलन में हैं। ऐसे में आप सिंपल तरीके से अगर आप अपने मेकअप को एक ब्राइट लुक देना चाहती हैं तो आप पर्पल आईलाइनर लगाएं। इसे आप कई तरह से अप्लाई कर सकती हैं। मसलन, आप सिर्फ पर्पल आईलाइनर को स्मज लुक में लगाएं या फिर आप ब्लैक लाइनर के उपर भी पर्पल आईलाइनर को अप्लाई करें। यह देखने में काफी अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें:आंखों को इस तरह दें ब्लू कलर, दिखेंगी बेहद ब्यूटीफुल

बनाएं काजल

add purple colour in your makeup inside

आईलाइनर के अलावा पर्पल कलर को बतौर काजल भी लगाया जा सकता है। अगर आप इस तरह पर्पल कलर को मेकअप का हिस्सा बनाती हैं तो इससे आपकी आंखें एकदम ब्राइट लुक देती है। इसके लिए पहले आप अपनी आईज पर न्यूड आईशैडो लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक आईलाइनर लगाएं। वहीं लोअर लैश लाइन व उसके नीचे पर्पल काजल को लगाएं। पार्टी लुक में इस तरह पर्पल कलर को मेकअप में अप्लाई करना एक अच्छा आईडिया है।

पर्पल आईशैडो

purple colour in your makeup inside

अगर आपने पर्पल कलर आउटफिट कैरी किया है तो ऐसे में आप मैचिंग पर्पल आईशैडो अप्लाई कर सकती हैं। हालांकि यह आपकी आईज को एकदम पॉप लुक देगा। इसलिए पर्पल आईशैडो लगाते समय आप अपने फेस मेकअप को थोड़ा सटल रखें। इसके अलावा आप पर्पल आईशैडो के डिफरेंट शेड्स को अपनी आईलिड पर अप्लाई कर सकती हैं। इसके अलावा आप आईलिड के मिडिल पर लाइट पर्पल कलर और कार्नर पर डार्क पर्पल कलर अप्लाई करके एक स्मोकी आईज लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड

लिपस्टिक लगेगी खूबसूरत

purple colour in your makeup inside

पर्पल कलर को बतौर लिपस्टिक ग्लोबली काफी पसंद किया जाता है। ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई बेहतरीन अदाकारा पर्पल लिपस्टिक लुक को कैरी कर चुकी हैं। हालांकि अगर आप पर्पल लिपस्टिक को लगा रही हैं तो अपने फेस मेकअप को सटल रखें। आईज को न्यूड ही रखें ताकि आपके लिप्स और लिप कलर की खूबसूरती साफतौर पर नजर आ सके।

आपको यह पर्पल कलर मेकअप लुक्स कैसे लगे, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यहे लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.dailymail.co.uk,cdn11.bigcommerce.com,lorealparisusa.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP