दोमुंहे बाल बेजान और डैमेज दिखाई देने लगते हैं और अक्सर लंबे बालों वाली महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को इनसे छुटकारा पाने के लिए हर बार 2-3 सेंटीमीटर बालों को काटना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करती हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनके द्वारा आप दोमुंहे बालों को रोक और कम कर सकती हैं। लेकिन सबसे पहले यह जान लेते हैं कि दोमुंहे बालों की समस्या क्यों होती है?
दोमुंहे बाल, जिसे वैज्ञानिक रूप से ट्राइकोप्टिलोसिस के रूप में जाना जाता है, बालों के क्यूटिकल लेयर को नुकसान के कारण होतेे हैंं। हमारे बालों की बाहरी क्यूटिकल लेयर में डेड प्रोटीन सेल्स होते हैं जो इनर कोर्टेक्स लेयर की रक्षा करते हैं। इस प्रकार जब क्यूटिकल लेयर बंद हो जाती है तो आंतरिक कोर्टेक्स लेयर के फाइबर कई भागों में विभाजित हो जाते हैं और दोमुंहे बालों का कारण बनते हैं। दोमुंहे बाल आमतौर पर लंबे बालों में देखे जाते हैं और एक सिंगल हेयर स्ट्रैंड में कई बिंदुओं पर कई विभाजन हो सकते हैं।
इन दिनों महिलाएं अपनी ब्यूटी से जुड़ी समस्याओं के लिएनेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं। यह नेचुरलउपचार न केवल अधिक प्रभावी होते हैं बल्कि इनके साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। साथ ही केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में बहुत सस्ते होते हैं। इसके अलावा नेचुरल उपायों के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें आपकी किचन में ही आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए अगर आप अपने प्यारे बालों की देखभाल करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दोमुंहे बालों के लिए बढ़िया घरेलू उपाय हैंं जो 100% काम करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट के ये टिप्स अपनाएं
क्या आप जानती हैं कि आप अपने बालों की देखभाल सिर्फ शहद के इस्तेमाल से कर सकती हैं। शहद दोमुंहे बालों का सबसे अच्छा उपचार है। आप सोच रही होंगी कि शहद का टेक्सचर चिपचिपा होता है, यह दोमुंहे बालों को रोकने में कैसे मदद करेगा? या आपके बालों पर फंसे शहद को निकालना कितना मुश्किल होगा। लेकिन मेरा विश्वास करो, दोमुंहे बालों के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। शहद में मौजूद humectant गुणों के कारण, जब इसे बालों पर लगाया जाता है तो यह बहुत अच्छे प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करता है। शहद बालों को अच्छे से मॉइश्चचराइज करके आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
शहद कंडीशनर का काम करता है और आपके बालों को नमी प्रदान करता है। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए हफ्ते में एक बार इस उपाय को जरूर अपनाएं।
आप इस ट्रीटमेंट को हफ्ते में एक बार दोहरा सकती हैं। यह न सिर्फ दोमुंहे बालों को रोकने में मदद करेगा बल्कि आपके बालों को स्मूद और शाइनी बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें:दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए पार्लर के चक्कर नहीं, होममेड मास्क को अपनाएं
शहद के इन नेचुरल उपायों को अपनाकर आप भी दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।