Bride Skin Care:शादी से पहले दुल्हन लगाएं ये उबटन, चेहरे पर आएगा निखार

आपको शादी से पहले इन उबटन का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपके चेहरे का निखार बढ़ेगा।

homemade ubtan to get glowing skin

Ubtan For Glowing Skin: शादी से पहले हर लड़की स्किन के लिए अलग-अलग तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है। किसी को फेस पर महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करना अच्छा लगता है तो कोई अलग से पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट का पैकेज लेती है। लेकिन आप चाहे तो इन सब चीजों की जगह नेचुरल तरीके से तैयार किए गए उबटन को फेस पर लगा सकती हैं। इससे स्किन पर किसी तरह की समस्या भी नहीं होगी। साथ ही नेचुरल ग्लो शादी के बाद तक बरकरार रहेगा। इसके लिए आपको इसे बनाने का तरीका यह जानना होगा।

उबटन बनाने का सामान (How To Make Ubtan At Home)

Ubtan for face

  • चावल -1/2 कप
  • मूंग दाल -1/2 कप
  • जैतून तेल- 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी-1/2 छोटा चम्मच
  • गुलाब जल- 2 छोटे चम्मच

उबटन बनाने का तरीका (Benefits Of Ubtan On Face)

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से साफ करें और सूखने के लिए रख दें।
  • जब ये ड्राई हो जाए तो इन्हें मिक्सर में पीस लें और पाउडर तैयार कर लें।
  • अब इस पाउडर में हल्दी, जैतून का तेल और गुलाब जल मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद चेहरे पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • इसके इस्तेमाल से दुल्हन के चेहरे का निखार और ज्यादा (ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय) बढ़ जाएगा।

उबटन लगाने के फायदे

Glowing skin care for bride

  • अगर आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट की जगह उबटन का इस्तेमाल करेंगी तो इससे स्किन ग्लोइंग बनी रहेगी।
  • नेचुरल ग्लो के लिए घर पर बने उबटन काफी अच्छे होते हैं।
  • इससे आपका बार-बार पार्लर में जाने का खर्चा कम होगा।
  • उबटन का इस्तेमाल आप पूरे शरीर पर भी कर सकती हैं इससे स्किन इवन (चेहरे के ग्लो के लिए फेस पैक) टोन रहेगी।

अगर आप भी घर पर तैयार किए गए इन उबटन का इस्तेमाल करेंगी तो स्किन अच्छी और हेल्दी रहेगी। इसके बाद आपको किसी भी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें बनाना भी काफी आसान है और जिन चीजों का इस्तेमाल इसके लिए किया जाता है वो भी आपको घर में आसानी से मिल जाएगी। जिससे आप आसानी से अपने लिए उबटन बना पाएंगी।

नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP