ड्राई स्किन वाली महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। अन्यथा चेहरे की ड्राईनेस बढ़ जाती है। अगर आपकी स्किन भी ड्राई है तो अपने स्किन केयर रूटीन में चेहरे को स्क्रब करना शामिल करें। इससे चेहरे पर मौजूद सारी गंदगी हट जाती है, जिससे आपका चेहरा हेल्दी और यूथफुल नजर आने लगता है।
लेकिन आपको बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कम करना चाहिए। क्योंकि इनमें केमिकल होता है। जिससे त्वचा और खराब हो जाती है। आप इसके बजाय चाहें तो घर पर बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे और आप इस समस्या को कम कर पाएंगी। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे बनाते हैं स्क्रब? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
कॉफी से बनाएं स्क्रब
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप कॉफी से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉफी में सॉफ्टनिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह ड्राई स्किन के लिए एक अच्छा विकल्प है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच कॉफी
- 1 चम्मच पानी
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच पानी डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- ज्यादा गीला पेस्ट न बनाएं। अन्यथा स्क्रबिंग करने में परेशानी आएगी।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड स्क्रब।
लगाने का तरीका
- इस स्क्रब को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- फिर सर्कुलर मोशन में चेहरे को मसाज करें।
- कम से कम 5 मिनट तक स्क्रब करें।
- जब यह सूख जाए तब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
- फिर अपने चेहरे को तौलिया से पोंछ लें।
- यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करेगा, जिससे डेड स्किन रिमूव हो जाएगी और आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
- इस स्क्रब के इस्तेमाल से आप पाएंगी कि ड्राई स्किन की समस्या कम हो रही है।
शहद और ग्रीन टी से बनाएं स्क्रब
ग्रीन टी पीने से शरीर को फायदे मिलते हैं। उसी तरह इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और स्किन ड्राई भी नहीं होती है। इसलिए आप इन दो चीजों के मिश्रण से स्क्रब बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच ग्रीन टी
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच शहद
इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये होममेड स्क्रब घर में बनाएं, कुछ दिनों में दिखेगा असर
Recommended Video
बनाने का तरीका
- स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी को उबाल लें।
- अब एक बाउल में एक चम्मच ग्रीन टी डालें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर इसमें 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका फेस स्क्रब।
लगाने का तरीका
- ग्रीन टी और शहद से बने इस स्क्रब को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- फिर हल्के हाथों से चेहरे को करीब 5 मिनट तक स्क्रब करें। (बॉडी स्क्रब के लिएइंग्रीडिएंट्स)
- अब अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
- फिर तौलिया से पैट करके चेहरे को पोंछें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों