ब्लैकहेड्स चेहरे पर होने वाली आम समस्याओं में से एक है। यह चेहरे पर बंस पोर्स और अतिरिक्त तेल के कारण होती है। इसे कम करने के लिए आजकल मार्केट में अलग-अलग स्ट्राइप आने लगी है, जिसका इस्तेमाल आप इंस्टेंट कर सकती हैं। लेकिन कई बार इसके इस्तेमाल से चेहरे पर रेडनेस की समस्या होने लगती है। इससे बेहतर है कि आप चेहरे पर स्क्रब कर सकती हैं। यह स्क्रब आसानी से घर पर बनाकर लगा सकती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के स्क्रब को आप चेहरे पर लगा सकती हैं।
आप अपने ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए आलू और शहद के स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के स्क्रब से चेहरे के सारे ब्लैकहेड्स हट जाएंगे। साथ ही, इसे बनाना भी आसान होता है। इसके लिए आपको एक आलू लेना है। फिर इसे आधा काटकर इसे कद्दूकस से घिस लेना है। इसका एक कटोरी में रस निकालें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे 5 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो इसके लिए आप ओटमील और एलोवेरा जेल का स्क्रब बनाकर अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में ओटमील लेना है। इसे अच्छे से क्रश करना है। अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करना है। इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाना है। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे भी ब्लैकहेड्स कम हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए करें घर पर बनी इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें: स्किन के लिए स्क्रब खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।