डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान तो घर पर ही बनाएं ये स्कैल्प स्क्रब

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से बहुत अधिक परेशान हैं तो ऐसे में आप घर पर ही इन स्कैल्प स्क्रब को बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।

 
DIY dandruff scalp scrubs,  scalp scrub for dandruff, Scalp exfoliation for dandruff

डैंड्रफ एक ऐसी हेयर प्रोब्लम है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी अवश्य किया है। अमूमन डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं या फिर अलग-अलग तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी डैंड्रफ को दूर करने के लिए स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल किया है। स्कैल्प स्क्रब डैंड्रफ को कम करने में बहुत प्रभावी हो सकते हैं।

ये स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स और फ्लेक्स के हटाने में मदद करते हैं, जिससे डैंड्रफ की शिकायत काफी कम हो जाती है। कई स्कैल्प स्क्रब में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को बढ़ावा देने वाले फंगस से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह स्कैल्प पर जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और प्रोडक्ट बिल्डअप को दूर करता है, जिससे डैंड्रफ होने की संभावना काफी कम हो जाती है। अगर आप डैंड्रफ के कारण परेशान हैं तो ऐसे में आप स्कैल्प स्क्रब को खुद घर पर ही बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डैंड्रफ के लिए स्कैल्प स्क्रब बनाने के बारे में बता रहे हैं-

Best DIY scalp scrub for dandruff, Natural dandruff remedy, Scalp scrub for itchy scalp

ओटमील और दही से बनाएं स्कैल्प स्क्रब

डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए ओटमील और दही की मदद से स्कैल्प स्क्रब बनाया जा सकता है। ओटमील एक जेंटल एक्सफ़ोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है। वहीं दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को एक्सफ़ोलिएट करने के साथ-साथ उसे हेल्दी भी बनाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ ओटमील
  • 2 बड़े चम्मच सादा दही

स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले पिसा हुआ ओटमील और दही लेकर उसे मिक्स करें।
  • आप इसे तब तक मिलाएं, जब तक कि आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए।
  • तैयार मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के से मालिश करें।
  • इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • हमेशा की तरह गर्म पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धोएं।

इसे भी पढ़ें: इस होममेड हेयर स्क्रब से आप भी पा सकती हैं हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा

Best DIY scalp scrub  dandruff, Natural dandruff remedy, Scalp scrub for itchy scalp

सी-सॉल्ट और नारियल तेल से बनाएं स्कैल्प स्क्रब

सी-सॉल्ट स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने और डैंड्रफ फ्लेक्स को हटाने में मदद करता है। वहीं, नारियल के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं और यह स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है, जिससे रूखेपन और डैंड्रफ को दूर करने में मदद मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच सी-सॉल्ट
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल

स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में सी-सॉल्ट और नारियल तेल मिलाएं।
  • अब अपनी नम स्कैल्प पर स्क्रब लगाएं और हल्के से मसाज करें।
  • अब आप इसे करीबन 5-10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अच्छी तरह से धोएं और हमेशा की तरह शैम्पू करें।

इसे भी पढ़ें: स्कैल्प स्क्रब के इस्तेमाल से मिलते हैं ये 5 फायदे

Scalp exfoliation for dandruff

एप्पल साइडर विनेगर और चीनी से बनाएं स्कैल्प स्क्रब

एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ से लड़ने में मद कर सकते हैं। वहीं, शहद स्कैल्प को नमी देता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी

स्कैल्प स्क्रब बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में एप्पल साइडर विनेगर, शहद और चीनी को अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब तैयार स्क्रब को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के से मसाज करें।
  • इसे 5-10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसे गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं और हमेशा की तरह शैम्पू करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP