पिग्मेंटेशन की वजह से अधिकतर लड़कियां काफी परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ लड़कियां घरेलु उपाय भी करती हैं। यही नहीं इनमे से कई लड़कियां ऐसी हैं, जो पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट का भी सहारा लेती हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से स्किन पर रिएक्शन होने के साथ-साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ने लगता है, जिससे लड़कियां और परेशान हो जाती हैं।
पिग्मेंटेशन की परेशानी एक आम समस्या है, जिससे कई लड़कियां परेशान रहती हैं। पिग्मेंटेशन की वजह से लड़कियों की स्किन पर दाग-धब्बे, रैशेज और पैच दिखाई देने लगते हैं। चेहरे पर होने वाले इन दाग धब्बे से परेशान होकर लड़कियां उदास हो जाती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप पिग्मेंटेशन से राहत पा सकती हैं। आइए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि पिग्मेंटेशन की वजह से लड़कियां काफी परेशान रहती हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आलू को बीच में से काट-कर उसके आधे हिस्से को चेहरे पर रगड़ना चाहिए। ऐसा आप रोजाना नहाने से 20 मिनट पहले कर सकती हैं। 5 से 8 मिनट तक ऐसा करने के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर सूखा ले, फिर चेहरे पर जेल या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको पिग्मेंटेशन से जल्द आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Pigmentation Problem Solution: लू के कारण चेहरे पर बढ़ रही है पिग्मेंटेशन की परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स
आप घर पर ही रह कर पिग्मेंटेशन से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आपको ताजे एलोवेरा को ऊपर से काट-कर इसक अंदर के जेल को चेहरे पर हलके हाथों से रगड़ना है। एलोवेरा को आप रोजाना सोने से पहले या सुबह नहाने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा आपको कम से कम 8 मिनट तक रखना है, ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल को चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर परेशानी हो सकती है।
यही नहीं ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अगर आप रोजाना चेहरे पर रात में सोने से पहले गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे भी आपको काफी राहत मिल सकती है। पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए रोज वाटर आपकी मदद कर सकता है। आप चाहें तो गुलाब जल का इस्तेमाल सुबह नहाने से पहले भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: झाइयों की वजह से चेहरा दिख रहा है भद्दा तो केवल 1 चम्मच एलोवेरा जेल से गायब हो सकती है समस्या
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।