herzindagi
Natural remedies for lip pigmentation

पिगमेंटिड लिप्स ने कर दिया है परेशान? इन नेचुरल स्क्रब से निखारें खूबसूरती

अगर आप अपने पिगमेंटिड लिप्स के कारण परेशान हैं और अपने होंठों की खूबसूरती को नेचुरली निखारना चाहती हैं तो ऐसे में घर पर ही लिप स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-08, 16:40 IST

होंठों का कालापन किसी को अच्छा नहीं लगता। धूप से लेकर डिहाइड्रेशन तक, कई वजहों से होंठ काले या पिगमेंटेड हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर इसे छिपाने के लिए हम लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं या फिर महंगे लिप ट्रीटमेंट लेते हैं। जबकि आपको वास्तव में ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।

पिग्मेंटिड लिप्स से निजात पाने के लिए आप खुद घर पर ही लिप स्क्रब बना सकती हैं। ये लिप स्क्रब आपकी लिप स्किन को एक्सफोलिएट करने, डेड स्किन को हटाने और अपने होंठों की चमक को वापस लाने में आपकी मदद करते हैं। लिप स्क्रब बनाने के लिए आप घर पर ही मौजूद कुछ नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद से लेकर चीनी व कॉफी लिप केयर में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको लिप पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए घर पर ही लिप स्क्रब बनाने के तरीके के बारे में बता रही हैं-

हल्दी और दूध का स्क्रब

Expert Tips for Natural lip lightening scrubs

यह एक ऐसा स्क्रब है, जो नेचुरल लाइटनर की तरह काम करता है। जहां हल्दी काले धब्बों को कम करने में मदद करती है, वहीं दूध होंठों को पोषण और नमी देता है।

आवश्यक सामग्री

  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच कच्चा दूध
  • 1 चम्मच चीनी 

लिप स्क्रब कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक बाउल में हल्दी पाउडर, कच्चा दूध और चीनी डालकर मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं और धीरे से स्क्रब करें। 
  • इसे 3-4 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पोंछ लें। 
  • इसके बाद लिप बाम लगाएं। 
  • आप हफ़्ते में दो बार इस लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चुकंदर और चीनी स्क्रब 

Homemade lip scrub recipes

यह एक ऐसा स्क्रब है, जो आपको नेचुरली पिंक लिप्स देने में मदद करता है। चुकंदर होंठों को नेचुरली गुलाबी रंग देता है और पिगमेंटेशन को हटाता है।

आवश्यक सामग्री

  • आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
  • आधा चम्मच चीनी
  • आधा चम्मच नारियल का तेल

लिप स्क्रब कैसे बनाएं

  • लिप स्क्रब बनाने के लिए आप सभी सामग्री को मिक्स करें।
  • अब इस स्क्रब को अपने होंठों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें।
  • इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि चुकंदर का रस आपके होंठों पर प्राकृतिक रूप से लग जाए। 
  • आप हफ़्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- चीनी से बने स्क्रब का आप भी चेहरे पर करती हैं इस्तेमाल, तो जान लें एक्सपर्ट की राय

एलोवेरा और ब्राउन शुगर लिप स्क्रब 

Organic lip scrub for pigmented lips

यह एक सूदिंग स्क्रब है, जो आपके लिप्स को आरामदायक महसूस करवाता है। एलोवेरा स्किन को ठीक करने और पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है। वहीं, ब्राउन शुगर लिप्स को एक्सफोलिएट करती है।

इसे भी पढ़ें- लिप पिगमेंटेशन को करना है कम, तो एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का रखें ध्यान

आवश्यक सामग्री

  • आधा चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच ब्राउन शुगर
  • विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें

इसे भी पढ़ें- Lip Care Tips: होंठ हमेशा रह सकते हैं गुलाबी, बस सोने से पहले अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 2 नुस्खे

लिप स्क्रब कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल, ब्राउन शुगर व विटामिन ई को मिक्स करें।
  • अब इसे होंठों पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें।
  • इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दे और फिर धो लें। 
  • आप इस लिप्स को हफ़्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।