herzindagi
image

चीनी से बने स्क्रब का आप भी चेहरे पर करती हैं इस्तेमाल, तो जान लें एक्सपर्ट की राय

अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन चेहरे पर चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।
Editorial
Updated:- 2025-02-21, 18:10 IST

चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं, इससे बचने के लिए वे लाख कोशिशें करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें चेहरे पर फर्क कम दिखाई देता है। इस चीज को लेकर लड़कियां उदास हो जाती हैं और पिम्पल्स, दाग धब्बे से बचने के लिए वे घरेलु नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं।

ऐसे में अधिकतर लड़कियां कुछ छोटी छोटी गलतियां कर जाती हैं, जिससे उन्हें बाद में पछतावा हो सकता है। अगर आप भी चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स से छुटकारा पाने के लिए और डेड स्किन से राहत पाने के लिए चीनी से स्क्रब बना कर इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं।

चेहरे के लिए चीनी का स्क्रब 

sugar

आज हम आपको बताएंगे की कैसे चीनी के स्क्रब से चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है। ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया की चेहरे पर होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लड़कियां चीनी से स्क्रब बना कर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं, ऐसा करने से आप अपने चेहरे से डेड स्किन को तो निकल सकती हैं, लेकिन इससे आपके चेहरे पर दूसरी कई समस्या हो सकती हैं, जिसे ठीक करने में आपको समय लग सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर जलन भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Face Scrub: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये घर पर बना स्क्रब, इन 3 चीजों से करें तैयार

स्किन पर हो सकते हैं रैशेज

अगर आप भी अपने चेहरे पर एक हफ्ते में एक से दो बार चीनी के स्क्रब को फेस पर इस्तेमाल करती हैं, तो बता दें की चीनी बहुत ज्यादा हार्ड होती हैं, ऐसे में ये आपकी स्किन पर रैशेज पैदा कर सकती हैं और इससे बाद में आपको पूरे चेहरे पर खुजली हो सकती हैं। यही नहीं अगर एक बार आपके चेहरे पर खुजली होना शुरू हो जाएगी तो फिर इससे राहत पाने में आपको टाइम लग सकता है, इसलिए चीनी से बने स्क्रब का सेंसिटिव स्किन वाली लड़कियों ने इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

रूखापन और पिम्पल्स

chini

लगातार अपने चेहरे पर चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर रूखापन और पिम्पल्स की परेशानी हो सकती हैं। चीनी से बने स्क्रब को अगर आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको चेहरे पर इरिटेशन की दिक्कत भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल करती भी हैं, तो आपको अपनी स्किन के टाइप के बारे में जान लेना चाहिए। इसके लिए आप किसी भी डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद ले सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर चीनी से बना स्क्रब सूट हो जाता है, तभी आप इसका इस्तेमाल करें, नहीं तो इससे आपको परेशानी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ड्राई स्किन पर कभी इस्तेमाल नहीं करने चाहिए ये होममेड स्क्रब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।